
Bokaro: यास तूफान की वजह से झारखंड में हो रहे बीते दो दिनों से भारी बारिश की वजह से कई नदियों में पानी का स्तर अचानक अधिक हो गया है. इस बीच बोकारो के बेरमो अंतर्गत बोडीया मैगजीन के पास कोनार नदी तट पर एक व्यक्ति को डूबने की खबर मिल रही है. जानकारी के अनुसार, डूबने वाले नारायण महतो की तलाश में बोकारो थर्मल पुलिस प्रशासन जुटी हुई है.
बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत कथारा बोडीया उत्तरी पंचायत के रहने वाले नारायण महतो उर्फ बूधू उम्र लगभग 48 वर्ष पिता केला महतो की आज दोपहर लगभग 2 से 3 बजे के बीच डूबने की सूचना बोकारो थर्मल पुलिस को मिली.
सूचना मिलते ही बोकारो थर्मल पुलिस प्रशासन उक्त डूबे हुए व्यक्ति की खोजबीन में जुट गई. खोजबीन के क्रम में बोकारो थर्मल थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार सिंह खेतको के गोताखोर की टीम लेकर जारंगडीह कोनार नदी तट पर बने वैकल्पिक पुल पर पहुंच गए.
ये भी पढ़ें- बिहार: अकेले में मिले जीतन राम मांझी व मुकेश सहनी, राज्य में सियासत हुई तेज
इसके बाद पुलिस प्रशासन की मदद से शख्स की खोजबीन आरंभ कर दिए गए लेकिन अंधेरे होने के कारण सफलता हासिल नहीं कर पाए. घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार, नारायण महतो उर्फ बूधू मवेशियों को चराने के बाद नदी पार कर रहे थे उसी क्रम में वे कोनार नदी में डूब गए.
नदी के तट पर खड़े कुछ लोगों ने उन्हें डूबते देखा और बचाओ बचाओ सभी लोग हल्ला करने लगे. वहीं, थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि देर शाम और अंधेरा हो जाने के कारण सफलता हासिल नहीं मिली है, ऐसे में एक बार फिर से कल सुबह खोजबीन की जायेगी.
(इनपुट- मृत्युंजय मिश्रा)
