News in Brief

Bokaro: बोकारो शहर के चास पुलिस ने लोगों से ठगी कर पैसे वसूलने के आरोप में फर्जी पुलिस अधिकारी को पैसे लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी के बारे में चास पुलिस ने बताया कि यह ठग थाने में आने वाले शिकायतकर्ता से अपने आप को पुलिस अधिकारी बताकर मामले को रफा-दफा करने और मैनेज करने के एवज में लोगों से रुपए की ठगी करता था.

चास पुलिस थाना के इंस्पेक्टर राम प्रवेश कुमार ने बताया कि इस शख्स की लगातार शिकायत मिल रही थी. इसी के मद्देनजर ठग के द्वारा एक व्यक्ति से 30 हजार रूपए ली गई, कुछ दिनों के बाद एक बार फिर से आरोपी ने 5 हजार रूपए की मांग की.

इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में इस बारे में शिकायत की, फिर चास पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से पैसा लेते हुए रंगे हाथों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.  

ये भी पढ़ें- सहरसा: सहेली के घर से मुंडन देख लौट रही थी लड़की, दरिंदों ने किया गैंगरेप

गिरफ्तार आरोपी का नाम मोहम्मद असलम खान है यह पूर्व में भी जेल जा चुका है. यह आरोपी चतरा, रांची, रघुनाथपुर व जामताड़ा जेल में भी रह चुका है. लगभग साढ़े तीन वर्ष यह जेल की हवा खा कर पिछले 2 महीने से बाहर है और चास इलाके में यह सक्रिय था.

यह आरोपी मूल रूप से बिहार के गया जिले का रहने वाला है और वर्तमान में यह धनबाद के वासेपुर में घर बनाकर रह रहा था. पूछताछ में पता चला कि यह आरोपी तीन शादियां रचा चुका है.इसने दो मुस्लिम महिलाओं से शादी की है व एक आदिवासी महिला को झांसे में लेकर अपने आप को आदिवासी बता कर उसने शादी की है.

पुलिस ने जांच में पाया कि आदिवासी महिला को आरोपी ने अपना नाम राज सोरेन बताकर शादी की है.आदिवासी महिला पेटरवार की रहने वाली है. गिरफ्तार ठग काफी शातिर है और कई ठगी के कारनामों को अंजाम दे चुका है जिसे अब जेल भेजा गया है.

(इनपुट- मृत्युंजय मिश्रा)