Green Card Lottery Program: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार 18 दिसंबर 2025 को ग्रीन कार्ड लॉटरी प्रोग्राम (डाइवर्सिटी वीजा प्रोग्राम) को सस्पेंड करने का फैसला किया है. इसके तहत ही MIT और ‘ब्राउन यूनिवर्सिटी’ के संदिग्ध को अमेरिका में आने की अनुमति मिली थी. इसको लेकर गृह सुरक्षा सचिव क्रिस्टी नोएम ने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर की है. उन्होंने कहा कि उस खतरनाक शख्स को अमेरिका आने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए थी. 

ग्रीन कार्ड लॉटरी प्रोग्राम सस्पेंड 

क्रिस्टी नोएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,’ ब्राउन यूनिवर्सिटी में गोलीबारी करने वाला क्लाउडियो मैनुअल नेवेस वैलेंते साल 2017 में डाइवर्सिटी लॉटरी इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम (DV1) के जरिए अमेरिका में दाखिल हुआ और उसे ग्रीन कार्ड मिल गया. इस जघन्य व्यक्ति को हमारे देश में कभी भी प्रवेश नहीं दिया जाना चाहिए था.’ उन्होंने आगे लिखा,’ साल 2017 में राष्ट्रपति ट्रंप ने इस प्रोग्राम को खत्म करने के लिए संघर्ष किया. जब DV1 कार्यक्रम के तहत प्रवेश करने वाले एक ISIS आतंकवादी ने न्यूयॉर्क शहर में ट्रक से टक्कर मारकर आठ लोगों की हत्या कर दी थी.’ 

ये भी पढ़ें- न तख्त, न ताज… फिर कैसे दक्कन का बादशाह बना इथियोपिया का गुलाम, रणनीति ने मुगलों में डाल दिया था खौफ  

Add Zee News as a Preferred Source

 

गोलीबारी के बाद लिया गया फैसला 

गृह सुरक्षा सचिव क्रिस्टी नोएम ने आगे लिखा,’ राष्ट्रपति ट्रंप के आदश पर मैं तत्काल USCIS को DV1 कार्यक्रम को रोकने का निर्देश दे रहा हूं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इस विनाशकारी कार्यक्रम से और कोई अमेरिकी नागरिक प्रभावित न हो.

 

बता दें कि पुर्तगाली नागरिक और 48 साल के क्लाउडियो नेवेस वैलेंते पर ब्राउन यूनिवर्सिटी में हुई शूटिंग में 2 छात्रों की मौत और 9 अन्य लोगों के घायल होने समेत MIT के एक प्रोफेसर की हत्या का संदेह है. वैलेंते को साल 2017 में अमेरिका का लीगल परमानेंट रेजिडेंस स्टेटस मिल गया था. 

ये भी पढ़ें- जब दबे पांव जेल से भाग निकले थे ये खूंखार कैदी, चम्मच-तिनके का तक लिया था सहारा   

 

वीजा को लेकर ट्रंप का विरोध 

बता दें कि ट्रंप लंबे समय से डायवर्सिटी वीजा लॉटरी का विरोध करते रहे हैं. क्रिस्टी नोएम की ओर से की गई यह घोषणा इस घटना का इस्तेमाल करके इमिग्रेशन पॉलिसी के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने का नया उदाहरण है. ट्रंप ने बीते नवंबर 2025 में नेशनल गार्ड के सदस्यों पर हुए घातक हमले में हमलावर के तौर पर एक अफगान व्यक्ति की पहचान होने के बाद अफगानिस्तान समेत कई देशों पर इमिग्रेशन के खिलाफ नियम लागू किए.