
ब्रिटेन के किंग चार्ल्स के भाई प्रिंस एंड्रयू को पब्लिक ऑफिस में गलत काम करने के शक में गिरफ्तार किया गया है. एपस्टीन फाइल्स में भी उनका नाम सामने आया है. एपस्टीन विवाद में नाम आने के बाद पिछले साल उनके टाइटल्स छीन लिए गए पूर्व प्रिंस विंडसर में अपने रॉयल लॉज से निकलने के बाद नॉरफ़ॉक में सैंड्रिंघम एस्टेट में रह रहे हैं. अक्टूबर में एंड्रयू से उनके बाकी रॉयल टाइटल्स छीन लिए गए थे, जिनमें ‘हिज़ रॉयल हाइनेस’ (HRH) और ‘प्रिंस’ शामिल थे. इससे पहले उन्होंने घोषणा की थी कि जेफरी एपस्टीन से उनके कनेक्शन को लेकर दबाव के बीच वह ड्यूक ऑफ़ यॉर्क सहित अपने टाइटल्स का इस्तेमाल करना बंद कर देंगे.
Add Zee News as a Preferred Source
