

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में स्थित विश्व प्रसिद्ध बांके बिहार मंदिर भक्तों के लिए फिर से खोल दिए जाएंगे. सरकार के आदेश के बाद जिले में अनलॉक की तैयारियां शुरू हो गई हैं. ऐसे में यहां के प्रसिद्ध मंदिरों जैसे कृष्ण जन्मस्थान, बांके बिहारी और रंगनाथ मंदिरों के कपाट खोल दिए जाएंगे.
1 जून से होंगे बांके बिहारी के दर्शन
गौरतलब है कि कोरोना महामाही की दूसरी लहर के चलते अप्रैल में वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में भक्तों के लिए प्रवेश बंद कर दिए थे. लेकिन अब 1 जून से मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे. इस दौरान कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करना होगा. एक बार में 5 लोग ही मंदिर में कर प्रवेश सकेंगे. इसके साथ ही दर्शनार्थियों के लिए मास्क-सैनिटाइजर अनिवार्य होगा.
करना होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
मथुरा के बाहर से बांके बिहारी के दर्शन करने आने वाले भक्तों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा. बिना रजिस्ट्रेशन के मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. हालांकि, स्थानीय लोगों को आधार कार्ड से प्रवेश मिलेगा. मंदिर प्रशासन की वेबसाइट https// darshan yatradham Org/shree banke bihari temple पर जाकर आवेदन करना होगा.
WATCH LIVE TV

