
देहरादून: कोरोना के बढ़ते मामले के बीच प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा को स्थगित कर दिया है. संकट के इस समय श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए, भक्तों के लिए उत्तराखंड सरकार चारधाम के वर्चुअल दर्शन कराने की तैयारी कर रही है. जिससे घर बैठे लोग चारधाम के दर्शन कर सकेंगे. इस संबंध में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के साथ भी चर्चा की. जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा भी उक्त सुझाव को उचित बताया.
गर्भगृह के नहीं हो पाएगें दर्शन
यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के वर्चुअल दर्शन की व्यवस्था करने से चारों धामों के दर्शन के इच्छुक देश विदेश के श्रद्धालु मंदिर के गर्भगृह को छोड़कर बाकी मंदिर परिसर के ऑनलाइन दर्शन और ऑडियो के माध्यम से पूजा अर्चना कर सकेंगे.
COVID-19 second wave: उत्तराखंड पुलिस के 1918 पुलिसकर्मी हुए संक्रमित, दो का निधन
वर्चुअली कर सकेंगे पूर्जा अर्चना
गुरुवार को पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम देवस्थानम बोर्ड के सीईओ रविनाथ रमन से बात कर और पत्र लिखकर ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए. पर्यटन मंत्री ने कहा कि देश-विदेश के तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से चारधाम को स्थगित करने का फैसला लिया है. श्रद्धालुओं की भावना का आदर करते हुए चारधाम के वर्चुअल दर्शन करने के लिए व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं. जिससे कोरोना काल में घर पर सुरक्षित रहकर तीर्थयात्री चारधाम के वर्चुअल दर्शन करने के साथ पूजा-पाठ और भोग लगाने के साथ आरती भी कर सकेंगे.
श्रवण कुमार’ बना बेटा, अस्पताल में मौत से जूझ रहे पिता को देखने के लिए किया ऐसा काम कि भर आएंगी आंखें
बता दें कि अब उत्तराखण्ड सरकार ने उन सभी भक्तों के टिकट पैसे को रिफंड करने की प्रक्रिया शुरू कर दिया है जिन्होंने चार धाम यात्रा में केदारनाथ के लिए एडवांस में हेलीकॉप्टर की बुकिंग की थी. राज्य सरकार ने यह फैसला चार धाम यात्रा को स्थगित करने के करीब दो हफ्ते बाद लिया है.
सीएम तीरथ सिंह रावत द्वारा पिछले महीने दिए गए आदेश के मुताबिक सभी श्रद्धालुओं से केदारनाथ मंदिर तक जाने के लिए हेलीकॉप्टर सर्विस का पूरा बुकिंग अमाउंट वापस किया जाएगा, सिवाय 200 रुपये की प्रोसेसिंग फीस के. एक गवर्नमेंट अंडरटेकिंग गढ़वाल विकास निगम (जीएमवीएन) अपनी वेबसाइट पर हेलीकॉप्टर कंपनियों की तरफ से भक्तों से किराया लेती है. जीएमवीएन के निदेशक आशीष चौहान ने सभी संबंधित बैंकों को भक्तों के खाते में पैसे वापस करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कह दिया है.
Amazing: समुद्र के अंदर शख्स बना रहा डोले, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
WATCH LIVE TV
