India vs Pakistan Under 19 Asia Cup: पाकिस्तान ने अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारत को हराकर खिताब जीता. उसके बाद से वह लगातार टीम इंडिया के खिलाफ कुछ न कुछ बोल रहा है. जीत का जश्न मनाने से ज्यादा उसकी नजर भारतीय टीम को कोसने पर है. पाकिस्तान अंडर-19 टीम के मेंटर सरफराज अहमद के बाद पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकव ने जहर उगलने का काम किया है. दोनों ने आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली टीम पर निशाना साधा है. इसके बाद सोशल मीडिया पर नकवी और सरफराज की काफी खिंचाई हो रही है.
नकवी ने लगाए ये आरोप
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कहा है कि अंडर-19 एशिया कप फाइनल के दौरान भारतीय खिलाड़ियों का पाकिस्तानी खिलाड़ियों के प्रति गलत व्यवहार रहा था. वह इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के सामने उठाएंगे. नकवी ने कहा कि अंडर-19 एशिया कप फाइनल के दौरान भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को उकसाते रहे. पाकिस्तान इस घटना की जानकारी आधिकारिक तौर पर आईसीसी को देगा. राजनीति और खेल को हमेशा एक दूसरे से अलग रखना चाहिए.
ये भी पढ़ें: टी20 से पहले वनडे में खेलेंगे सूर्यकुमार यादव-शिवम दुबे! शार्दुल ठाकुर की कप्तानी में बरसाएंगे चौके-छक्के
सरफराज अहमद ने क्या कहा?
अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मेंटर रहे सरफराज अहमद ने कहा, “खेल के दौरान भारत का बर्ताव सही नहीं था और क्रिकेट की भावना के खिलाफ था. इसके बावजूद हमने अपनी जीत का जश्न खेल की भावना के साथ मनाया. क्रिकेट हमेशा खेल भावना के साथ खेला जाना चाहिए.” भारतीय खिलाड़ियों के खेल भावना से जुड़ा मुद्दा सबसे पहले सरफराज ने ही उठाया था.
ये भी पढ़ें: ईशान किशन की कप्तानी में खेलेंगे विराट, लगातार दूसरी ट्रॉफी पर नजर, स्क्वॉड में शामिल 20 धुरंधर
सीनियर टीम की राह पर जूनियर टीम
पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद एशिया कप के दौरान भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच पहली बार मैदान पर दूरी दिखी थी. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से टॉस के दौरान हाथ नहीं मिलाया था. इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने भी मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था. एशिया कप जीत के बाद भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से भी इनकार कर दिया था. अंडर-19 एशिया कप में भी भारतीय टीम का स्टैंड यही रहा. भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया.
