India Global Superpower: कहते हैं अंतरराष्ट्रीय राजनीति में न कोई परमानेंट दुश्मन होता है और न ही दोस्त, परमानेंट होता है तो बस ‘देश का इंटरेस्ट’. ऐसे में अपने देश के हित के लिए, दोस्त और दुश्मन समय के साथ-साथ बदलते रहते हैं. अब देखिए न, कल तक अमेरिका रूस का इतना बड़ा दुश्मन था, कि भारत पर रूस से तेल न खरीदने को लेकर प्रतिबंध लगा दिया. वहीं अब ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका और रूस के बीच ‘डॉलर’ को लेकर एक सीक्रेट डील होने जा रही है, अब अमेरिका और रूस के रिश्तों के बारे में क्या समझें? लेकिन अगर भारत की बात करें, तो दोस्ती के मामले में भारत की किस्मत ऐसी नहीं रही है. भारत ने कई युद्ध देखें, कई प्रतिबंध झलें, लेकिन हमेशा कुछ ऐसे देश रहे हैं, जिन्होंने भारत का हाथ हमेशा थामे रखा. ऐसे में आज जब भारत एक ग्लोबल सुपरपावर (India Global Superpower) बनने की राह पर आगे बढ़ रहा है, तो भारत के उन ‘बेस्ट फ्रेंड्स’ के बारे में जानते हैं, जिन्होंने हर मोड़ पर भारत के साथ दिया है.
रूस
आज जहां, भारत-अमेरिका ट्रेड डील के कारण भारत और रूस के बीच तेल खरीद को लेकर अटकलों का दौर जारी है. वहीं भारत के पुराने रिश्तों की बात करें, तो रूस का नाम सबसे पहले आता है. भारत और रूस के बीच का रिश्ता दुनिया के सबसे स्थिर और भरोसेमंद कूटनीतिक संबंधों में से एक माना जाता है. इस दोस्ती शुरुआत 1947 भारत की आजादी से ही शुरू हो गई थी. इस वक्त जब दुनिया के बड़े देश भारत के साथ नहीं थे, तब सोवियत संघ (अब का रूस) भारत के साथ खड़ा था. दोनों देशों के बीच के रिश्ते का परीक्षा तब हुई, जब 1971 के युद्ध के दौरान जब अमेरिका और ब्रिटेन ने पाकिस्तान का साथ देते हुए भारत को डराने के लिए अपनी नौसेना भेजी थी, तब रूस ने अपनी परमाणु पनडुब्बियां और युद्धपोत भेजकर भारत की रक्षा की थी. आज भी दोनों देशों के बीच का भरोसा मजबूत है.
अभी कौन-कौन से बड़े डील्स चल रही हैं?
भारत और रूस के बीच में वर्तमान समय में कई डील्स चल रही हैं. इनमें रूस हमें S-400 जैसा ताकतवर मिसाइल सिस्टम दे रहा है. पिछले कुछ सालों से रूस भारत को बहुत ही कम दामों पर कच्चा तेल दे रहा है, जिससे भारत की अर्थव्यवस्था को बहुत फायदा मिल रहा है. वहीं परमाणु बिजली बनाने का प्लांट, रूस की मदद से तमिलनाडु के कुडनकुलम में बनाया जा रहा है. वहीं दोनों देश मिलकर डॉलर के बजाय रुपये और रूबल के व्यापार पर फोकस कर रहे हैं. हालांकि वर्तमान समय में दोनों देशों के बीच तेल खरीद को लेकर अटकलों का दौर जारी है. अब अमेरिका ट्रेड डील के कारण भारत के लिए चुनौती ये है कि वह रूस से दोस्ती रखे या अमेरिका से अच्छे संबंध बनाए.
इजरायल
भारत के सच्चे दोस्तों की लिस्ट में इजरायल का नाम एक भरोसेमंद साथी के रूप में मजबूती से जुड़ा है. इजरायल के साथ भारत का रिश्ता ‘बिना शर्त’ वाला है. भारत और इजरायल दोनों ही आतंकवाद की समस्या से जूझते हैं, ऐसे में दोनों देश सुरक्षा के मामले में एक-दूसरे के साथ शुरुआत से ही खड़े रहे हैं. इजरायल ने भारत की मदद जरूरत के समय पर हमेशा की है, इसमें 1962 का चीन युद्ध, 1971 का पाकिस्तान युद्ध और 1999 का कारगिल युद्ध शामिल है. कारगिल युद्ध के दौरान इजरायल ने भारत को अर्जेंट सैटेलाइट इमेजरी और लेजर गाइडेड बम से मदद की थी. आज भी खेती, डिफेंस से लेकर पानी बचाने की तकनीक तक, दोनों देश एक दूसरे की मदद करते हैं.
फ्रांस
पश्चिमी देशों में फ्रांस एक ऐसा देश है, जिसने भारत का साथ तब दिया था, जब बाकी दुनिया उसके खिलाफ थी. दोनों देशों के बीच राजनयिक रिश्ते 1947 से शुरू हुए थे. तकनीक और रक्षा के मामले में फ्रांस भारत का ‘आधुनिक ग्लोबल पार्टनर’ रहा है. वहीं ‘मेक इन इंडिया’ बनाने की रेस में भी फ्रांस भारत की मदद कर रहा है. 1998 में भारत के परमाणु परीक्षण के समय में जब अमेरिका समेत कई देशों ने भारत पर प्रतिबंध लगा दिया था, तब फ्रांस भारत के साथ खड़ा था. वहीं राफेल देकर फ्रांस ने भारत की वायुसेना की ताकत दी. वर्तमान समय की बात करें, तो राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के भारत दौरान के दौरान कई बड़ी डील्स हुई हैं, जिसमें राफेल-मरीन, 114 लड़ाकू विमान, इंजन निर्माण, हेलीकॉप्टर फैक्ट्री शामिल हैं.
अमेरिका
भारत और अमेरिका के रिश्ता उतार चढ़ाव वाला रहा है. 2025 में दोनों देशों में बीच के टैरिफ वार के बाद आज हालात स्थिर हैं. वर्तमान समय में इस रिश्ते को ‘दुनिया की सबसे जरूरी साझेदारी’ के रूप में देखा जा रहा है. आज के समय में अमेरिका ने भारत पर लगे टैरिफ 50% से घटाकर 18% कर दिया है, जो कि सबसे कम टैरिफ है. हालांकि इसके बदले अमेरिका ने भारत के कई मांगे भी रखी हैं.
