IND vs NZ 3rd ODI: न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरेल मिचेल इस समय टीम इंडिया के सबसे बड़े ‘दुश्मन’ बने हुए हैं. इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि वो सिर्फ 8 पारी खेलकर भारत में दूसरे सबसे अधिक शतक जड़ने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं. इस मामले में उनसे आगे सिर्फ साउथ अफ्रीका के पूर्व धुरंधर बल्लेबाज एबी डिविलियर्स हैं, जिन्होंने 11 इनिंग खेलकर भारत में 5 ODI शतक ठोके थे. इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे वनडे इंटरनेशनल मैच में भी मिचेल भारतीय टीम के सिरदर्द बने और सीरीज में लगातार दूसरा शतक ठोककर तहलका मचा दिया.
इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी का न्योता दिया. ब्लैक कैप्स की शुरुआत बेहद खराब रही और उन्होंने महज 5 रन पर दो विकेट खो दिए. उसके बाद डेरेल मिचेल क्रीज पर आए और छा गए. उन्होंने 137 रनों की शानदार पारी खेली. टीम इंडिया के नाक में दम करने के बाद एक ऐसा लम्हा आया जब डेरेल मिचेल को विराट कोहली ने धक्के मारकर मैदान से बाहर किया.
कोहली ने मिचेल को क्यों मारा धक्का?
दरअसल, भारतीय गेंदबाजों की धुनाई करने और ODI करियर का 9वां शतक जड़ने के बाद जब डेरेल मिचेल आउट होकर ड्रेसिंग रूम जा रहे थे, तब बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे विराट कोहली ने उन्हें धक्के मारकर मैदान से बाहर किया. हालांकि, ये सबकुछ मजाकिया अंदाज में हुआ. ‘किंग’ कोहली ने लगातार दूसरी सेंचुरी जड़ने वाले मिचेल की शानदार पारी की सराहना की और उनके लिए ताली बजाते भी दिखे. इसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में कीवी बल्लेबाज को धक्का दिया. मानो, वो कहना चाह रहे थे कि तुमने बहुत दर्द दे दिया है, अब बाहर चले जाओ.
— s (@yaayerhs) January 18, 2026
भारत के सामने 338 रनों का लक्ष्य
इंदौर के होल्कर स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने स्कोरबोर्ड पर 338 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया. मिचेल ने 15 चौके और 3 छक्के की मदद से 137 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इस मुकाबले में धाकड़ बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने भी उनका भरपूर साथ निभाया और धमाकेदार शतक जड़ा. दोनों के बीच 219 रनों की साझेदारी हुई. फिलिप्स ने 120.45 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 106 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल थे.
ये भी पढ़ें: बाबर आजम ने फिर कटवाई पाकिस्तान की नाक! OUT हुए तो क्यों खुश हुए स्टीव स्मिथ? वजह ही कुछ ऐसी है
‘
