News in Brief

Race 4 Update: ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत का रोल निभाकर अक्षय खन्ना की पॉपुलैरिटी में बूम आ गया है. हर कोई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहता है. वहीं उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर लोगों की क्यूरोसिटी काफी ज्यादा है. कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि रेस 4 में अक्षय खन्ना की वापसी हो सकती है. अब इन खबरों को लेकर रेस के प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने रिएक्ट किया है. साथ ही बताया कि आखिर इन खबरों में कितना दम है.

रमेश तौरानी ने तोड़ी चुप्पी
रेस के अब तक तीन पार्ट आ चुके हैं. इस एक्शन थ्रिलर फ्रेंचाइजी को लेकर फैंस इस कदर दीवाने हैं कि चौथे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.इस बीच ऐसी खबरें आ रही थीं कि रेस के चौथे पार्ट में अक्षय खन्ना और सैफ अली खान वापस लौट सकते हैं. इन खबरों को लेकर रमेश तौरानी ने रिएक्ट किया और इसे अफवाह बताया.

नहीं किया अप्रोच

एचटी सिटी से बात करते हुए रमेश तौरानी ने कहा- ‘अभी तक हम लोगों ने अक्षय को अप्रोच नहीं किया है और कोई भी स्कोप नहीं है. ऐसे में उनसे पूछा गया कि क्या किसी तरह से प्लाट में बदलाव करके अक्षय की वापसी मूवी में की जा सकती है तो जवाब में तौरानी ने कहा- हम लोग उनको वापस लाने को सोच ही नहीं रहे. उनके किरदार का एक्सीडेंट पहले पार्ट में ही हो गया है. तो उनका ट्रैक वही खत्म हो गया. ऐसे में जब पूछा गया कि क्या सैफ अली खान और सिद्धार्थ मल्होत्रा का रेस 4 में आना कंफर्म है तो रमेश तौरानी ने कहा- ‘अभी तक कास्ट को फाइनलाइज नहीं किया गया है. स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है.’

 

ये फिल्म 2026 में रचेगी इतिहास, 2025 के रिकॉर्ड को भी कर देगी ध्वस्त, इस सितारे ने कर दी भविष्यवाणी

सुपरहिट सीक्वेल
रेस फिल्म की शुरुआत साल 2008 में आई थी. पहले पार्ट के ब्लॉकबस्टर होने के बाद दूसरा पार्ट साल 2003 में आया था. इसके बाद तीसरा पार्ट 2018 में. ऐसे में दोनों पार्ट के कम्पेरिज में तीसरे पार्ट का कलेक्शन उतना शानदार तो नहीं रहा. लेकिन, फैंस इसके चौथे पार्ट को लेकर एक्साइटेड हैं.