Nobel Peace Prize: वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खुश करने के लिए अपना शांति का नोबेल भेंट किया था. जैसे ही ये तस्वीर सामने आई दुनियाभर में इसकी चर्चा होने लगी. मचाडो के इस काम की तारीफ भी ट्रंप ने खूब की थी. अब इसपर नॉर्वे की नोबेल कमेटी का जवाब आया है, उसने कहा है कि नोबेल पुरस्कार को ट्रांसफर, शेयर या रद्द नहीं किया जा सकता है. इसके अलावा क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.

नोबेल इंस्टीट्यूट ने कही ये बात
नोबेल इंस्टीट्यूट ने शुक्रवार को पुराने नियमों के बारे में बताते हुए एक बयान में कहा कि पुरस्कार और विजेता को अलग नहीं किया जा सकता. इतिहास में हमेशा असली पाने वाले का ही नाम नोबेल शांति पुरस्कार विजेता के तौर पर दर्ज होता है. मेडल, डिप्लोमा या इनाम की रकम का चाहे कुछ भी हो जाए, इतिहास में असली जीतने वाले का ही नाम पुरस्कार पाने वाले के तौर पर दर्ज होता है.

बयान में साफ किया गया कि नोबेल शांति पुरस्कार को दूसरों के साथ शेयर नहीं किया जा सकता, एक बार ऐलान होने के बाद ट्रांसफर नहीं किया जा सकता, या किसी भी स्टेज पर रद्द नहीं किया जा सकता, इसमें कहा गया, “यह फैसला आखिरी है और हमेशा लागू होता है. कमेटी ने यह भी कहा कि वह नोबेल पीस प्राइज विजेताओं के बाद के बयानों, फैसलों या राजनीतिक कामों पर कोई कमेंट नहीं करती है

Add Zee News as a Preferred Source

विजेता की नहीं बदलती पहचान
साथ ही कहा कि यह अवॉर्ड उस समय विजेता के योगदान पर आधारित होता है जब फैसला लिया जाता है. अपनी प्रेस रिलीज में, नॉर्वेजियन नोबेल कमेटी ने कई ऐतिहासिक उदाहरणों का जिक्र करते हुए यह बताया कि नोबेल मेडल हाथ बदल सकते हैं, लेकिन विजेता की पहचान कभी नहीं बदलती, UN के पूर्व सेक्रेटरी-जनरल कोफी अन्नान, जिन्होंने 2001 में नोबेल शांति पुरस्कार जीता था, का मेडल और डिप्लोमा फरवरी 2024 में उनकी विधवा नाने अन्नान ने जिनेवा में यूनाइटेड नेशंस ऑफिस को दान कर दिया था, जहां वे अब हमेशा के लिए रखे गए हैं.

ट्रंप ने जताई थी खुशी
इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि व्हाइट हाउस में एक मीटिंग के दौरान मचाडो ने उन्हें “मेरे किए गए काम के लिए अपना नोबेल पीस प्राइज” दिया. ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में, ट्रंप ने मचाडो को “एक शानदार महिला बताया जिसने बहुत कुछ झेला है. हालांकि नोबेल इंस्टीट्यूट ने इस बात पर जोर दिया कि इस बात पर कोई रोक नहीं है कि कोई विजेता पुरस्कार से जुड़ी चीजों के साथ क्या कर सकता है.