News in Brief

‘मिस इंडिया एशिया पैसिफिक 2000’ एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पुरानी दिनों को याद को शेयर करते हुए यंग जनरेशन के ट्रेंड ‘दिस वाज 2016′ को ज्वाइन कर लिया है. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन देश में चल रहे मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं. वहीं उनके द्वारा शेयर की गई एक फोटो सीरीज को देखने के बाद कई पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं, जिसे देखने के बाद फैंस को उनकी सुपरहिट फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ की याद आ गई. 

दीया ने शेयर किया ‘दिस वाज 2016′ पोस्ट
दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर कई सेलिब्रिटी ‘दिस वाज 2016′ ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं, जिसमें उन्हें अपनी 10 साल पुरानी फोटो को शेयर करना है, जिसमें उनकी जिंदगी के अच्छे और बुरे पल दोनों शामिल हो सकते हैं. वहीं अब इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए एक्ट्रेस दीया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो सीरीज शेयर की, जिसमें वो अपने ‘मैडी’ यानी की एक्टर आर माधवन के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं. इस फोटोशूट को शेयर करते हुए उन्होंने एक प्यारा कैप्शन भी लिखा है. 

इस साल होंगे फिल्म को 25 साल पूरे
एक्टर आर माधवन के साथ फोटोशूट की सीरीज को शेयर करते हुए दीया मिर्जा ने कैप्शन में लिखा, ‘ये 2016 की बात है. 19 अक्टूबर 2026 को इसको 25 साल पूरे हो जाएंगे. एक ऐसा तोहफा जो हमेशा खुशी देता रहता है. फिल्म का नाम बताओ, ओह मैडी मैडी, देखो क्या आ गया?’ दीया मिर्जा इस कैप्शन में अपनी और आर माधवन की साल 2001 में आई रोमांटिक फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ की बात कर रही हैं, जो कि इस साल के अंत में 25 साल पूरे कर लेगी. एक्ट्रेस के इस पोस्ट को शेयर करते ही इस जोड़ी को चाहने वालों ने फोटो को शेयर करना शुरू कर दिया, जिसके चलते ये मिनटों में वायरल हो गई. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

तमिल मूवी की रीमेक थी फिल्म 
आपको बता दें, दीया मिर्जा और आर माधवन की फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मिन्नाले’ का हिंदी रीमेक है, जिसमें आर माधवन ने काम किया था. हालांकि ओरिजनल रिलीज के समय हिंदी रीमेक को उतनी सफलता नहीं मिली, लेकिन टीवी पर आने के बाद इस फिल्म की कहानी और गानों को लोगों ने खूब पसंद किया और अब ये फिल्म कल्ट क्लासिक फिल्मों का हिस्सा बन चुकी है. वहीं साल 2024 में इस फिल्म को थिएयर में री-रिलीज किया गया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई की.