News in Brief

मथुरा: वैश्विक महामारी कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के बीच मोबाइल ऑक्सीजन बैंक ‘ऑक्सीजन ऑन व्हील्स’ की शुरुआत हुई है. अब कोविड संक्रमितों को ऑक्सीजन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा, बल्कि नि:शुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर आपूर्ति उनके घर तक की जाएगी. जिला नोडल अधिकारी मयूर माहेश्वरी ने हरी झंडी दिखाकर एक दर्जन गाड़ियों को रवाना किया है.

कोरोना टेस्टिंग के लिए उठाना चाहा दुल्हन का घूंघट, गुस्से में आ गए ग्रामीण और स्वास्थ्य टीम के साथ हुआ ये…

नि:शुल्क मिलेंगे ऑक्सीजन सिलेंडर
मयूर माहेश्वरी ने बताया कि मथुरा के 2 केन्द्रों पर ऑक्सीजन रिफिलिंग सेंटर और 12 केन्द्रों में ऑक्सीजन बैंक स्थापित कर मथुरावासियों को कोविड-19 में राहत दी जा सकेगी. संक्रमण को रोकने के लिए नि:शुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर सफलतापूर्वक उपलब्ध कराए जा रहे हैं. अब लोग मोबाइल ऑक्सीजन बैंक ‘ऑक्सीजन ऑन व्हील्स’ योजना का लाभ उठा सकते हैं.

दुनिया में साथ आए दो भाई, 24वें जन्मदिन पर हुआ कोरोना, दोनों ने साथ ही छोड़ा संसार

इन हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉन्टैक्ट
इस व्यवस्था के तहत मथुरा के जरूरतमंदों को इंटीग्रेटेड कन्ट्रोल एंड कमांड सेंटर (ICCC) से बात करनी होगी. हेल्पलाइन नंबर हैं 0565-2974269 और 0565-2974270. इनपर आप सुबह 8 बजे से रात 8 बजे के तक कॉन्टैक्ट कर सकते हैं. इसके बाद आपको 2 घंटे में डी- टाइप ऑक्सीजन सिलेंडर अपने बताये गये पते पर मिल जाएंगे.

नशे में धुत थे ड्यूटी पर तैनात दारोगा, जबरन काट रहे थे चालान, लोगों ने लगा दी क्लास

इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
बताया जा रहा है कि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए लोगों का मेडिकल टेस्ट तत्काल क्षेत्रीय स्वास्थ्य टीम आरआरटी द्वारा किया जायेगा. इशके बाद उनके परामर्श के बाद लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर दिया जाएगा. सिलेंडर पाने के लिए आपको निर्धारित प्रारूप पर शपथपत्र, फोटो आईडी, आधारकार्ड, पैनकार्ड और पासपोर्ट, आदि देना होगा.

Fun Video: इसे कहते हैं बारिश के मजे लेना, यूं नहीं जिया बचपन तो क्या जिया
 
पहले 4 और फिर 3 दिन तक मिलेगा लाभ
यह सुविधा उन्हें पहले 4 दिन के लिए और उसके बाद अगर टेस्ट में पाया जाता है कि उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत है, तो 3 और दिन के लिए उन्हें ये सुविधा दी जाएगी. ऑक्सीजन ऑन व्हील्स सेवा के लिए 2 ऑक्सीजन बैंक नगर निगम मथुरा-वृन्दावन एवं 1 ऑक्सीजन बैंक प्रत्येक ब्लॉक (कुल 12) में स्थापित किए गए हैं. इस सुविधा के लिए नगर निगम मथुरा-वृन्दावन के लिए नोडल अधिकारी सहायक नगर आयुक्त राज कुमार मित्तल और हर तहसील में नोडल अधिकारी सम्बन्धित उपजिलाधिकारी होंगे.

WATCH LIVE TV