
Patna: कोरोना (Corona) महामारी के बीच एक अच्छी खबर आई है. पटना को स्मार्ट सिटी (Smart City) बनाने के तहत सरकार एक नई मुहिम चला रही है. इस मुहिम के तहत शहर की दीवारों पर 3 डी पेंटिंग (3D painting) कराने की तैयारी हो रही है.
इसके लिए सरकार की ओर से 5 करोड़ 45 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे. यह 3 डी पेंटिंग पटना की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगी. पटना शहर के 58 सौ वर्गफुट एरिया में यह स्मार्ट 3 डी पेंटिंग की जाएगी.
ये भी पढ़ेंः पटना में अब Oxygen की नहीं होगी किल्लत, बिहटा में 7 वर्षों से बंद पड़ा प्लांट शुरू
इसी के साथ शहर की 40 जगहों पर ई-टॉयलेट (E-Toilet) बनाए जाने की तैयारी भी हो रही है. इसके लिए 4 करोड़ 44 लाख रुपए खर्च होंगे. इस ई-टॉयलेट की सुविधा से शहर के लोगों की परेशानी कम होंगी.
बता दें कि पटना शहर अपने ऐतिहासिक और प्रशासनिक महत्व के साथ-साथ अपनी शिक्षा, वाणिज्य, और चिकित्सा का भी एक प्रमुख केन्द्र है. साथ ही दीवारों से घिरा यह नगर का पुराना क्षेत्र है, जिसे पटना सिटी के नाम से जाना जाता है. पटना शहर गंगा नदी के दक्षिणी किनारे पर स्थिति है. यहां पर गंगा, घाघरा, सोन और गंडक जैसी सहायक नदियों से मिलती है.
