News in Brief

Jaipur: मां बगलामुखी (Maa Bagalamukhi) का प्राकट्य दिवस वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि गुरूवार 20 मई 2021 को मनाया जाएगा. महामारी से बचने, सभी प्रकार की समस्या और शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने के लिए मां बगलामुखी की पूजा की जाती है. मां बगलामुखी को पीला रंग प्रिय है. इनका एक नाम पितांबरा भी है. ये रंग पवित्रता, आरोग्य और उत्साह का रंग माना जाता है.

यह भी पढ़ें- 26 मई को होगा ‘मांद्य चंद्र ग्रहण’, जानें क्या होगा राशियों पर इसका असर?

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान के निदेशक भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास (Anish Vyas) ने बताया कि दस महाविधाओं में से एक हैं मां बगलामुखी. देवी दुर्गा की दश महाविद्याओं में ये आठवीं हैं. खासतौर से इनकी पूजा से दुश्मन, रोग और कर्ज से परेशान लोगों को लाभ मिलता है. 

यह भी पढ़ें- Vaishakh Purnima 2021: धन और वैभव की प्राप्ति के लिए पीपल पूर्णिमा पर करें ये उपाय

इनकी पूजा में पीले रंग के कपड़े, फूल, आसन, माला, मिठाई और अन्य सामग्रियों का रंग भी पीला ही होता है. रोग और महामारी से बचने के लिए हल्दी और केसर से देवी बगलामुखी की विशेष पूजा करनी चाहिए.

पढ़िए पूजा विधि
भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि सुबह जल्दी उठकर नहाएं और पीले रंग के कपड़े पहनें. पूर्व दिशा में उस स्थान पर गंगाजल छिड़कें, जहां पर पूजा करना है. उस जगह पर एक चौकी रख कर उस पर माता बगलामुखी की मूर्ति या फोटो स्थापित करें. इसके बाद आचमन कर हाथ धोएं और पानी छींटकर आसन पवित्र करें. हाथ में पीले चावल, हल्दी, पीले फूल और दक्षिणा लेकर माता बगलामुखी पूजा करें. माता की पूजा खासतौर से पीले फल और पीले फूल से करें. धूप, दीप और अगरबत्ती लगाएं. फिर पीली मिठाई का प्रसाद चढ़ाएं.

ॐ ह्रीं बगलामुखी सर्व दुष्टानाम वाचं मुखम पदम् स्तम्भय .
जिव्हां कीलय बुद्धिम विनाशय ह्रीं ॐ स्वाहा ..