News in Brief

Sirohi: एक तरफ जहां पूरे देश में कोरोना (Corona) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है, वहीं, सिरोही जिले के आबूरोड में एक भामाशाह के सहयोग से एक निजी अस्पताल ग्लोबल अस्पताल एवं ट्रॉमा सेटर में कोरोना संक्रमितों (Corona infected) का निशुल्क उपचार किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें– Jodhpur AIIMS से फरार होकर गांव पहुंचा Black Fungus का मरीज, परिजन बोले-देवता करेंगे ठीक

इतना ही नहीं, अब यहां करीब एक लाख बीस हजार की कीमत का एंटीबॉडीज केसिरिविमेब और इमेडिवीमेंव नामक इंजेक्शन भी निशुल्क मरीजों का लगाया जाएगा. यहां इंजेक्शन अभी तक देश के कुछ ही अस्पतालों में ही लगाया जा चुका है लेकिन यहां सिरोही जिले के इस निजी अस्पताल में निशुल्क यह लगाया जाएगा.

यह भी पढ़ें– Barmer में मिला Black Fungus का मरीज, जोधपुर एम्स में कराया गया भर्ती

सिरोही जिले के आबूरोड स्थित ग्लोबल अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर में एक कंपनी भंसाली पोलिमर्स के सहयोग से कोरोना संक्रमितों का निशुल्क उपचार किया जा रहा है. इतना हीं नहीं, इस अस्पताल में करीब एक लाख बीस हजार की कीमत वाले इंजेक्शन को भी निशुल्क लगाया जा रहा है. यह इंजेक्शन अभी तक देश के कुछ ही अस्पतालों में लगाया गया है लेकिन राजस्थान में यह पहला अस्पताल है, जहां कोविड मरीजों को इस इंजेक्शन को निशुल्क लगाया जाएगा. शायद देश का यह पहला निजी अस्पताल होगा, जब इतने महंगे इंजेक्शन को निशुल्क लगाया जाएगा. 

क्या कहना है अस्पताल के मेडिकल सुपिरेडेंट का
अस्पताल के मेडिकल सुपिरेडेंट डॉ. अनिल भंसाली (Anil Bhansali) ने बताया कि इस इंजेक्शन के लगने के कुछ ही घंटों में मरीजों को आराम मिलना शुरू हो जाता है तथा दो दिन में वह पहले जैसा स्वस्थ भी हो जाता है. इस इंजेक्शन को ऐसे मरीजों को भी लगाया जा सकता है, जो कि कोरोना के अलावा दूसरी अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो. इस इंजेक्शन के लगाने के लिए मरीजों को भर्ती करने की भी आवश्यकता नहीं है. 

Sirohi hospital is setting an example providing free treatment to Covid patients

उन्होंने बताया कि ग्लोबल अस्पताल राजस्थान का पहला अस्पताल है, जहां इस इंजेकशन को लगाया जाएगा, वह भी निशुल्क. अब तक देश के कुछ बडे अस्पतालों में इस इंजेक्शन को लगाया गया है लेकिन उनके अस्पताल में कोविड मरीजों का निशुल्क उपचार किया जा रहा है, इसलिए इस इंजेक्शन को भी यहां निशुल्क लगाया जाएगा.

सिरोही जिले के आबूरोड स्थित ग्लोबल अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर में अभी तक 114 मरीजों का निशुल्क उपचार किया जा चुका है. यहां ओपीडी से लेकर डिस्चार्ज तक मरीजों से कोई भी शुल्क नहीं लिया जा रहा है. बाइपेप मशीन और वेन्टिलेटर तक की यहां सेवा निशुल्क दी जा रही है. कुछ मरीज जिनकी अस्पताल में कोरोना से मृत्यु हो चुकी है तथा जिनके परिजन उनका अंतिम संस्कार नहीं कर पा रहे हैं, उनका भी यहां अंतिम संस्कार अस्पताल के सहयोग से किया गया है. 

शायद राजस्थान के सिरोही जिले का ग्लोबल अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर देश का पहला अस्पताल होगा, जहां कोविड मरीजों का निशुल्क उपचार किया जा रहा है. अभी तक यहां लाखों रूपये इन मरीजो के उपचार पर खर्च किया जा चुका है. यहां उपचार के साथ मेडिटेशन, ध्वनि एवं संगीत और नृत्य के माध्यम से चिकित्सक मरीजों का मनोबल बढ़ा रहे हैं.

Reporter- साकेत गोयल