
मुजफ्फरनगर: यूपी में पंचायत चुनाव के नवनिर्वाचित प्रधानों ने 25 और 26 मई को शपर ग्रहण कर अपने गांवों की कमान संभाली. इसी क्रम में प्रदेश के मुजफ्फरनदर जिले के गांवों में भी प्रधानों ने गांव के विकास की शपथ ली. लेकिन यहां 2 ग्राम प्रधान ऐसे हैं, जिन्होंने सलाखों के पीछ से शपथ समारोह में हिस्सा लिया. बताया जा रहा है कि इन प्रधानों को पुलिस ने निषेधाज्ञा के उल्लंघन (Violation of Prohibitory Orders) के मामले में गिरफ्तार किया गया था.
पुलिस पर आरोप: मास्क न लगाने पर युवक के हाथ-पैर पर ठोंकी कील, SSP ने बताया आरोपों को बेबुनियाद
CCTV के जरिए ली शपथ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुजफ्फरनगर जेलर ने जानकारी दी कि ऐसे में बीते मंगलवार दोनों ही प्रधानों ने CCTV कैमरा की मदद से शपथ ग्रहण की. इस दौरान जेल अधिकारी और पंचायत सदस्य भी मौजूद रहे.
UP राजकीय डिग्री कॉलेजों को जल्द मिलेंगे नए प्रवक्ता, शुरू हुई काउंसिलिंग की तैयारी
जुलूस निकालने पर हुई कार्रवाई
जानकारी मिली है कि मांडवाड़ा के ग्राम प्रधान फैज़ मोहम्मद ने निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए हिंसा की. पुलिस का कहना है कि फैज़ और उनके समर्थकों ने बीते मंगलवार गांवभर में जुलूस निकाला था. इस मामले में करीब 12 लोगों पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है.
जानते हैं सरकारी कामों में तहसीलदार, लेखपाल और कोतवाल का क्या होता है रोल? जानें यहां
पहली बार वर्चुअल शपथ
गौरतलब है कि मंगलवार और बुधवार को शपथग्रहण के बाद यूपी के कई गांवों को नई सरकार मिल गई है. 29 अप्रैल को मतदान संपन्न होने के बाद 2 मई से मतगणना के बाद परिणाम घोषित होने लगे थे. 4 मई तक हर गांव को उनका नवनिर्वाचित प्रधान और अन्य सदस्य मिल गए. इसके बाद जिला पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों ने मंगलवार को ऑनलाइन शपथ ली. कोरोना महामारी के मद्देनजर ऐसा पहली बार हुआ है जब यह शपथ ग्रहण समारोह ऑनलाइन कराया गया हो.
WATCH LIVE TV
