Turkiye News in Hindi: पाकिस्तान का जिगरी दोस्त तुर्की ने भारत से जंग के समय पाकिस्तान का साथ दिया था. आतंकवादियों को पालने वाले पाकिस्तान की मदद करके खुद को पाकिस्तान का हितैषी साबित कर रहा था. अब तुर्की खुद आतंकवादियों से खौफ में है, तुर्की ने नए साल से पहले 100 से ज्यादा ISIS के संदिग्धों को गिरफ्तार किया था, अब उत्तर-पश्चिमी तुर्की के यालोवा प्रांत में इस्लामिक स्टेट (IS) के संदिग्ध मिलिटेंट्स के साथ झड़प हुई, जिसमें तुर्की पुलिस के 7 ऑफिसर घायल हो गए है. 

झड़प में घायल हुए लिस ऑफिसर 
सरकारी ब्रॉडकास्टर TRT हैबर के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी तुर्की के यालोवा प्रांत में इस्लामिक स्टेट (IS) के संदिग्ध मिलिटेंट्स के साथ झड़प में सात तुर्की पुलिस ऑफिसर घायल हो गए, यालोवा प्रोविंशियल सिक्योरिटी डायरेक्टरेट की पुलिस टीमों ने सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के एलमालिक गांव के पास एक घर पर ऑपरेशन शुरू किया, जब उन्हें खुफिया जानकारी मिली कि IS मेंबर उस जगह पर मौजूद हैं, रेड के दौरान गोलीबारी हुई, जिसमें सात ऑफिसर घायल हो गए.

घोषित किया आतंकी संगठन
इस ऑपरेशन में पड़ोसी प्रांत बर्सा से तैनात स्पेशल ऑपरेशन यूनिट्स ने मदद की, घायल ऑफिसर्स को हॉस्पिटल ले जाया गया और माना जा रहा है कि उनकी हालत गंभीर नहीं है, तुर्की ने 2013 में इस्लामिक स्टेट को एक आतंकवादी संगठन घोषित किया था और 2015 से कई जानलेवा हमलों के लिए इसे दोषी ठहराया है.

Add Zee News as a Preferred Source

हिरासत में लिए गए थे 115 संदिग्ध
इससे पहले नए साल के जश्न के आसपास होने वाले संभावित हमलों से जुड़े देश भर में चलाए जा रहे ऑपरेशन के दौरान ISIS आतंकवादी ग्रुप के 115 संदिग्ध सदस्यों को हिरासत में लिया गया था. इसमें कई संदिग्धों के लिए गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था.  पुलिस ने तुर्की के अलग-अलग हिस्सों में 124 जगहों पर मिलकर छापे मारे, ऑपरेशन के दौरान, सिक्योरिटी टीमों ने पिस्टल, गोला-बारूद और ऐसे डॉक्यूमेंट जब्त किए थे. इनके ग्रुप की एक्टिविटी से जुड़े होने का शक है.