News in Brief

Supreme Court on Aravalli: अरावली पहाड़ियों की परिभाषा को लेकर चल रहे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने खुद संज्ञान लिया है और आज यानी सोमवार को इस पर सुनवाई की. चीफ जस्टिस सूर्यकांत  और जस्टिस जेके माहेश्वरी  और  एजी मसीह की बेंच इस मामले की सुनवाई कर रही है. बेंच ने सुनवाई के दौरान नवंबर में खुद के जरिए दिए गए फैसले को स्थगित रख कर दिया है, साथ ही सर्वे और रिसर्च के लिए एक नई कमेटी बनानी होगी. 

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से भ्रम दूर करने की बात कही है. इसके अलावा राज्य सरकारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. अदालत ने दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत अन्य राज्यों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है. साथ ही मामले की अगली सुनवाई अब 21 जनवरी को होगी. 

खबर अपडेट की जा रही है

Add Zee News as a Preferred Source