
भारत और बांग्लादेश के क्रिकेट बोर्ड के बीच लगातार चल रहे विवादों के बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने बड़ा फैसला लिया है.बीसीबी के 17 निदेशकों ने बैठक की और टी20 विश्व कप के संबंध में एक हैरान करने वाला फैसला लिया है. मीडियो रिपोर्ट्स कि मानें तो बांग्लादेश की टीम भारत की धरती पर एक भी मैच नहीं खेलेगी. भारत और बांग्लादेश के बीच राजनीतिक गतिविधियों के लेकर चल रहे विवाद पर बीसीसीआई ने एक्शन लेते हुए केकेआर की फ्रेंचाइजी को बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहामान को रीलीज करने का निर्देश दिया था. मिनी ऑक्शन के दौरान केकेआर ने रहमान को 9.20 करोड़ रूपए में अपनी झोली में डाला था.
IPL से हटाने पर बढ़ा विवाद
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को बीसीसीआई के निर्देश के बाद कोलकाता नाईटराइडर्स की फ्रेंचाइजी ने हटा दिया. इसके बाद इस मामले ने आग पकड़ी. फिर क्या था बांग्लादेश के खेल मंत्रालय ने निर्देश दिया कि बांग्लादेश में भारत में होने वाले मैच श्रीलंका में शिफ्ट कर दिया जाए. इसमें बीसीबी ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है. बीसीबी ने आईसीसी से कहा कि भारत में खेल के लिए ट्रैवल करना उनके देश के लिए सुरक्षित नहीं है.
ICC की प्रतिक्रिया आना बाकी
अभी तक इस पूरे मामले पर आईसीसी ने किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है. वहीं, बीसीसीई ने बांग्लादेश के भारत से मैच शिफ्ट करने वाले विचार को “लॉजिस्टिक रूप से असंभव” बताकर इनकार कर दिया है. वहीं, बांग्लादेश के खेल मंत्री ने इस पूरे मामले पर खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है. सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने भारत ना जाने की इच्छा को जाहिर किया है.
T20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश का भारत शेड्यूल
बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडी- 7 फरवरी, कोलकाता, बांग्लादेश बनाम इटली- 9 फरवरी, कोलकाता, बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड- 14 फरवरी, कोलकाता, बांग्लादेश बनाम नेपाल- 17 फरवरी, मुंबई.

