PM Modi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चाओं से में रहते हैं. इन दिनों मादुरो को गिरफ्तार करने की वजह से ट्रंप फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. वहीं अब राष्ट्रपति ट्रंप ने टैरिफ को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा है कि पीएम मोदी मुझसे खुश नहीं है. साथ ही कहा कि भारत ने उनपर अपाचे हेलीकॉप्टर की जल्दी डिलीवरी का दबाव भी डाला है. इसके अलावा क्या कुछ कहा जानते हैं.

भारत ने डाला दबाव
इसके अलावा ट्रंप ने कहा कि भारत ने मिलिट्री हार्डवेयर, खासकर सालों पहले ऑर्डर किए गए अपाचे हेलीकॉप्टर की तेजी से डिलीवरी के लिए वाशिंगटन पर दबाव डाला था, डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग टाइमलाइन और विदेशी मिलिट्री सेल्स पर चर्चा करते हुए ट्रंप ने कहा कि मेरा मतलब है, भारत मेरे पास आया था और कहा कि सर मैं पांच साल से इंतजार कर रहा हूं और हम इसे बदल रहे हैं.

पीएम मोदी को लेकर दावा
साथ ही ट्रंप ने कहा कि नई दिल्ली ने US हेलीकॉप्टर के लिए एक बड़ा ऑर्डर दिया था और यह मुद्दा भारतीय प्रधानमंत्री ने सीधे उनके सामने उठाया था. भारत ने 68 अपाचे का ऑर्डर दिया था और प्रधानमंत्री मोदी मुझसे मिलने आए थे और दावा किया कि उन्होंने कहा कि  क्या मैं आपसे मिल सकता हूं? इसके अलावा कहा कि F-35s, अपाचे हेलीकॉप्टर को पाने में बहुत ज्यादा समय लगता है. उन्होंने बातचीत को याद करते हुए कहा कि मेरे उनके साथ बहुत अच्छे रिश्ते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

ट्रंप ने लगाया है टैरिफ
साथ ही साथ ट्रंप ने ट्रेड पॉलिसी से जुड़े रिश्तों में तनाव को माना, प्रेसिडेंट ने अपने एडमिनिस्ट्रेशन के तहत लगाई गई ड्यूटी का जिक्र करते हुए कहा पीएम मोदी खुश नहीं हैं क्योंकि वो काफी ज्यादा टैरिफ दे रहे हैं, बता दें कि अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत का टैरिफ लगाया है. 

ध्यान देने लायक टिप्पणी
ट्रंप ने PM मोदी और भारत का जिक्र घरेलू राजनीति, व्यापार, टैरिफ और राष्ट्रीय सुरक्षा पर केंद्रित एक बड़े भाषण के दौरान किया. भारत पर उनकी टिप्पणियां छोटी लेकिन ध्यान देने लायक थीं, जिसमें रक्षा संबंधों की गहराई और व्यापार उपायों से पैदा हुई तनातनी, दोनों पर जोर दिया गया. (IANS)