News in Brief

Unique Cricket Records: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी से वनडे सीरीज शुरू होने वाली है. वनडे का खुमार भारत में छाया हुआ है इस बीच हम आपको ऐसे रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं जिसपर भरोसा करना भी मुश्किल है. 2025 में वनडे इंटरनेशनल में रनों के हिसाब से वनडे में इतने रनों की जीत देखने को मिली जो किसी टीम के लिए टारगेट होता है. इंग्लैंड की टीम के नाम वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड दर्ज है जो 100 साल भी बरकरार रह सकता है.

साउथ अफ्रीका से था मुकाबला

इंग्लैंड की टीम का मुकाबला साउथ अफ्रीका से साउथेम्पटन में खेला जा रहा था. इस मैच में अफ्रीका टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर लिया, लेकिन किसे पता था ये फैसला चंद घंटों में भारी पड़ने वाला है. इंग्लैंड के बल्लेबाज भूखे शेर की तरह गेंदबाजों पर टूट पड़े. सलामी बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने 62 रन की पारी से शानदार शुरुआत दी, लेकिन उनके साथी बेन डकेट 31 के स्कोर पर आउट हुए. 

Add Zee News as a Preferred Source

2 बल्लेबाजों का तूफानी शतक

117 के स्कोर पर दो विकेट गिरने के बाद बैटिंग करने आए जो रूट ने हमेशा की तरह खूंटा गाड़ लिया. साथ में जैकब बेथेल भी क्रीज पर जम गए. तीसरे विकेट के लिए गेंदबाज 299 तक तरसते रहे. रूट ने 96 गेंद में 100 रन की पारी खेली जबकि बेथेल ने 82 गेंद में 110 रन ठोके जिसमें 13 चौके और 3 छक्के शामिल थे. बैटिंग करने आए बटलर ने 32 गेंद में 62 रन ठोक टीम के स्कोर को 415 रन तक पहुंचा दिया. 

ये भी पढे़ं: टी20 वर्ल्ड कप से पहले फिट हुआ घातक बॉलर, वापसी को बेकरार, BBL में खेलने को तैयार

इतिहस की सबसे बड़ी जीत

वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड इससे पहले इंडिया के नाम था जो 2023 में श्रीलंका के खिलाफ बना था. उस दौरान भारत ने श्रीलंका पर 317 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी. लेकिन इंग्लैंड के सामने ये रिकॉर्ड चकनाचूर हो गया. इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने पहले श्रीलंका को धोया और फिर बाद में गेंदबाजों ने चंद मिनटों में समेट दिया. श्रीलंका की टीम 416 रन के जवाब में महज 72 के स्कोर पर आउट हुई और इंग्लिश टीम ने 342 रन की विशालकाय जीत का रिकॉर्ड बनाया. 342 रन की जीत दोबारा दर्ज कर पाना किसी भी टीम के लिए बड़ा चैलेंज होगा.