

गौतमबुद्ध नगर: यूपी के नोएडा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपको भी लगेगा सतर्क रहना जरूरी है. यहां पर सेक्टर-24 कोतवाली पुलिस ने ऐसे बदमाशों को दबोचा है, जो OLX पर चोरी के मोबाइल बेचा करते थे. पकड़े गए 3 आरोपियों में से एक आरोपी नाबालिग है. इनके पास से पुलिस ने 11 मोबाइल, उनके फर्जी बिल और एक बाइक बरामद की है. दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए हैं और तीसरा बाल सुधार गृह में है.
कानपुर: सचेंडी हादसे में सामने आईं कई चौंकाने वाली बातें, यह हो सकती है एक्सीडेंट की वजह
जांच में ये दो लोग पाए गए आरोपी
बताया जा रहा है कि सेक्टर-24 पुलिस को यह सूचना मिली थी कि OLX पर जो मोबाइल बेचे जा रहे हैं, उनमें से कई चोरी के हैं. खबर मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी. जांच में दिल्ली के राहुल और कल्याणपुरी के दीपक को आरोपी पाया. दोनों अब पुलिस गिरफ्त में हैं. पुलिस ने जानकारी दी है कि यह गैंग दिल्ली और उससे सटे शहरों में एक्टिव थी.
पढ़ने से पहले ही दोस्त ने Delete कर दिए Whatsapp Messages? यूं आसानी से चल जाएंगे पता
ऐसे करते थे चोरी
आम लोगों का मोबाइल चुराने के लिए यह लोग बाइक से जाते थे और जहां ज्यादा भीड़ होती थी, वहीं चोरी को अंजाम देते थे. इसके अलावा, बसों सफर करने के दौरान भी यह लोग मोबाइल चोरी करते थे.
जहर एक्सपायर होने पर कम असरदार होता है या और ज्यादा जहरीला? यहां मिलेगा जवाब
चोरों ने खुद पुलिस को बताया है कि वह लोग मोबाइल के साथ-साथ लोगों के पर्स भी चोरी करते थे. बाद में चुराए गए मोबाइल के फर्जी बिल बनाते थे और ऑनलाइन बेचने की कोशिश करते थे. इसके लिए उन्होंने OLX पर भी फर्जी आईडी बनाई थी. मोबाइल जैसे ही बिक जाता था, वह आईडी डिलीट कर देते थे और फिर नई फर्जी आईडी बनाकर फिर वही काम करते थे.
WATCH LIVE TV

