News in Brief

Ramgarh: लॉकडाउन में जहां लोग अपने-अपने घरों में बंद हैं, वहीं रजरप्पा वॉरियर्स के युवकों के द्वारा गांव-गांव घुमकर भोजन कराने का काम निरंतर रूप से किया जा रहा है, ताकि कोई भी गरीब भूखा ना सो सके.

युवकों ने संकल्प लिया हैं कि जबतक लॉकडाउन रहेगा, तब तक वे गरीबों तक भोजन पहुंचाने का काम करेंगे. इसी कड़ी में रजरप्पा वॉरियर्स के युवकों द्वारा गोला प्रखंड के बिरहोर टोला पहुंचकर लगभग 60 परिवारों के बीच भोजन का वितरण किया गया ताकि बिरहोर परिवार भूखे ना सोए. 

ये भी पढ़ें- Jharkhand: कोरोना केस में आई गिरावट, 1103 ठीक हुए, 427 नए संक्रमित

वहीं, युवकों के इस कार्य को देखतें हुए गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी एवं समाजसेवी सुनीता चौधरी ने भी उनकी सरहाना की है. भोजन वितरण कार्यक्रम में लगे रजरप्पा वॉरियर्स के ललन लहेरी ने कहा, ‘कोई ना सोए भूखा कार्यक्रम के तहत लॉकडाउन को देखते हुए गरीब एवं असहाय लोगों के बीच भोजन का वितरण किया जा रहा हैं, ताकि कोई परिवार भोजन के अभाव में भूखा न सो सकें. हम सभी युवकों का यही संकल्प हैं कि हमे गरीबों तक भोजन पहुंचाना है.’

इधर, भोजन वितरण कर रहे स्थानीय मिक्की चौधरी ने कहा कि ‘गोला के बिरहोर टोला में गरीबों के बीच खाने का वितरण किया गया ताकि बिरहोर परिवार को खाने की दिक्कत ना हो.’ वहीं, स्थानीय निवासी विष्णु कुमार का कहना है कि ‘जरूरमन्दों तक खाना पहुंचाने का काम कर रहे हैं. ये काम आगे भी जारी रहेगा.’

(इनपुट- झूलन अग्रवाल)