News in Brief

Jaisalmer: जैसलमेर जिले के रामगढ़ में कोरोना से पहली मौत होने का मामला सामने आया है. कस्बे के एक युवक (26) का 2 मई को कोरोना सैंपल लिया गया था और 4 मई को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. उसके बाद उसे घर में ही क्वारंटाइन कर दिया गया.

स्वास्थ्य में गिरावट आने पर परिजन उसे जैसलमेर के जवाहर चिकित्सालय लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई. मृतक कोरोना पॉजिटिव होने के कारण शव परिजनों को नहीं दिया गया. चिकित्साकर्मी शव को पीपीई किट (PPE Kit) में पैक करके एंबुलेंस में रामगढ़ लेकर आए और सीधे श्मशान घाट ले जाकर परिजनों की मौजूदगी में शव को दफना दिया. 

ये भी पढ़ें-अस्पताल में धूल फांकते ‘वेंटिलेटर’, दहलीज पर दम तोड़ते मरीज

दरअसल, रामगढ़ में कोरोना से मौत का ये पहला मामला है. हालांकि, जिले में कोरोना में कोरोना संक्रमितों का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है. अप्रैल व मई महीने में कोरोना संक्रमितों की संख्या 252 पहुंच चुकी है. वहीं, करीब डेढ़ सौ कोरोना संक्रमित रिकवर भी हुए है.

राज्य में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार ने पूर्ण लॉकडाउन लगाया है. साथ ही, इसको सख्ती से पालन करने की कवायद पुलिस-प्रशासन द्वारा की जा रही है. इसके अलावा लोगों से अपील भी की जा रही है कि लॉकडाउन का पालन करें और बिना वजह घर से बाहर ना निकलें.

ये भी पढ़ें-Jalore News : 24 घंटों में 16 मरीजों की हुई मौत, 2166 Active Case

(इनपुट-शंकर दान)