
रजनी ठाकुर/रायपुर: रायपुर के लोगों को आज से लॉकडाउन में राहत मिल गई है. प्रदेश सरकार ने सभी प्रकार की स्थायी, अस्थायी दुकानें, शॉपिंग मॉल, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, सभी ठेला गुमटी, सुपरमार्केट फल एवं सब्जी मंडी शोरूम, क्लब, मदिरा दुकान, सैलून, ब्यूटी पार्लर और जिम खोलने की अनुमति दे दी है. ये सभी चीजें सुबह 6 बजे से शाम 6:00 बजे तक खोली जा सकेंगी. हालांकि ज्यादा भीड़-भाड़ वाली जगहों पर अभी भी प्रतिबंध लगाया गया है. रविवार को पूरी तरह लॉकडाउन रहेगा.
जिला प्रशासन ने कहा है कि मैरिज हॉल, स्विमिंग पूल, सिनेमा हॉल थिएटर, स्कूल-कॉलेज पूरी तरह से बंद रहेंगे. सभा, जुलूस-धरना प्रदर्शन सामाजिक राजनीतिक धार्मिक आयोजन भी नहीं होंगे. हालांकि वैवाहिक कार्यक्रमों में 50 लोगों की उपस्थिति हो सकेगी. जबकि इतनी ही संख्या दशगात्र में शामिल होने वालों की होगी.
CG के रायपुर, बिलासपुर समेत 9 जिलों में छूट के साथ लॉकडाउन खुला, जानें क्या-क्या रहेगा ओपन
हालांकि रविवार को कंप्लीट लॉकडाउन रहेगा. इसके अलावा सप्ताह में प्रतिदिन शाम 6:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक रात्रि कालीन लॉकडाउन रहेगा. इस दौरान होटल रेस्टोरेंट से होम डिलीवरी व थोक माल वेयरहाउस, फल-सब्जी लोडिंग-अनलोडिंग अनुमति रहेगी.
प्रदेश के 10 ज़िलों में आज से लॉकडाउन में रियायत
कोंडागांव कलेक्टर ने भी सुबह 6 से शाम 6 तक दुकानें खोलने का आदेश जारी किया है. जबकि नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा. इसके अलावाल धमतरी, बेमतरा, बालोद, जशपुर, दुर्ग, बिलासपुर, महासमुंद और राजनांदगांव जिलों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. यहां भी मॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, ठेला गुमटी, चौपाटी समेत ज्यादातर व्यापारिक संस्थानों को खोलने की अनुमति जिला प्रशासन ने दी है.
WATCH LIVE TV
