
Ranchi: बीसीसीआई टी20 वर्ल्ड कप को लेकर किसी भी तरह कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहता है. इसी कड़ी में टीम इंडिया को श्रीलंका के दौरे पर जाना है. इस दौरे टीम इंडिया की ‘बी’ टीम जाएगी. ऐसे में टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिलना तय है. ऐसे में झारखंड के दो युवा खिलाड़ी को इस दौरे पर टीम इंडिया में जगह मिल सकती है. ईशान किशन और शाहबाज नदीम को टीम टीम इंडिया में जगह मिल सकती है.
बेहद यादगार रहा था ईशान किशन का डेब्यू
ईशान किशन का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन शानदार रहा है. आईपीएल में जहां वो लगातार मुंबई इंडियंस के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उनके डेब्यू ने टीम इंडिया में उनकी दावेदारी पेश कर दी थी. ईशान किशन ने 2020 आईपीएल में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाये थे. इस दौरान उनके बल्ले से 14 मैच में 4 अर्धशतक के साथ 516 रन निकले थे. उनका औसत 57 का और स्ट्राइक रेट 146 का रहा था.
इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 14 मार्च को इंटरनेशनल डेब्यू किया था. इस टी20 मैच में उनके बल्ले से 32 गेंद पर आक्रामक 56 रन निकले थे. अपनी पारी में उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के लगाए थे. हालांकि इसके बाद आईपीएल 2021 में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के बीच उन्हें एक अच्छा ब्रेक मिला है. ऐसे में वो एक बार फिर से यादगार वापसी कर सकते हैं.
घरेलू क्रिकेट में लगातार जमा है अपनी धाक
बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज शाहबाज नदीम को भी इस टीम जगह मिल सकती है. नदीम टेस्ट टीम में अपनी जगह बना चुके हैं. उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू 19 अक्टूबर 2019 को साउथ अफ्रिका के खिलाफ किया था. इस दौरान उन्होंने दोनों पारियों में उन्होंने 40 रन देकर 4 विकेट झटके थे.
ये भी पढ़ें- कोरोना से मृत पीड़ित सभी परिवार दिया जाएंगे 4 लाख रुपए: मंत्री सुमित कुमार सिंह
नदीम का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन बेहद दमदार रहा है. शाहबाज नदीम ने रणजी ट्रॉफी के दो लगातार सीजन में 50 से ज्यादा विकेट हासिल किये हैं. इसके अलावा आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन पिछले कुछ सत्र में अच्छा रहा है.
