News in Brief

लखनऊ: यूपी सहित देश भर में कोरोना ने खूब कहर बरपाया. हालांकि, अब धीरे-धीरे कोरोना का कहर कम हो रहा है. यूपी में भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में गिरावट हो रही है. कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में वैक्सीनेशन अभियान बेहद अहम माना जा रहा है. प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश के बाद 18 साल से ऊपर के लोगों को पूरे प्रदेश में कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही हैं. इसी बीच योगी सरकार ने प्रदेश में विशेष टीकाकरण अभियान चलाने का आदेश जारी किया है. 

इन लोगों के लिए शुरू होगा विशेष टीकाकरण अभियान 
ACS स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने द्वारा मंगलवार को एक आदेश जारी किया है. इसके मुताबिक 14 जून से एक टीकाकरण के लिए विशेष अभियान शुरू किया जाएगा. इसके तहत रेहड़ी-पटरी दुकानदार, फल-सब्जी विक्रेता, ऑटो रिक्शा, रिक्शा, बस चालकों आदि को टीका लगाया जाएगा. आपको बता दें कि इसके पहले महिलाओं के लिए भी स्पेशल कोरोना वैक्सीनेशन बूथ बनाए गए. इन बूथों में 7 जून से टीकाकरण शुरू हो चुका है. 

प्रदेश में इतने लोगों को लग चुकी वैक्सीन 
यूपी अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को प्रदेश में वैक्सीन की 4,57,085 डोज़ लगाई गई. अब तक 1,70,55,927 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ लगाई जा चुकी है. इसमें से 36,55,756 लोगों को दूसरी डोज़ भी लगाई जा चुकी है.

ये भी देखें- एक हाथ में तमंचा, तो दूसरे में पिस्टल लेकर युवक ने लगाए ठुमके, Video हुआ Viral

UP कोरोना अपडेट 
आपको बता दें कि यूपी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 797 नए मामले सामने आये हैं, जबकि 2226 लोग डिस्चार्ज हुए हैं. इस दौरान कोरोना संक्रमितों में से 94 लोगों की मौत हुई. राज्य में कोविड से रिकवरी की दर बढ़कर 97.9% हो गई है. वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के 14067 एक्टिव केस हैं.

WATCH LIVE TV