
Patna: बिहार में जारी कोरोना कहर के बीच पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) की बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini acharya) लगातार सरकार पर निशाना साध रही है. रोहिणी ने ट्विटर को सरकार के खिलाफ निशाना साधने के लिए पसंदीदा माध्यम के तौर पर इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है.
मंगलवार को ट्वीट कर रोहिणी ने बिहार सरकार पर भी निशाना साधा है. रोहिणी ने कहा, ‘नाच रही है बार बालाएं कोरोना महामारी के इस काल में..कुशासन बाबू चादर तान के..सोये महलों में गांजा मार के.’
नाच रही है बार बालाएं..
कोरोना महामारी के इस काल में..
कुशासन बाबू चादर तान के..
सोये महलों में गजा मार के.. https://t.co/LrnOYMTvb4— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) May 25, 2021
दरअसल, एक वीडियो को राजद औरंगाबाद ट्विटर हैंडल पेज से शेयर किया गया था. इसी वीडियो को साझा कर रोहिणी ने कोरोना काल में राज्य में हो रहे बार-बालाओं के डांस पर सरकार से सवाल किया है.
ये भी पढ़ें- पप्पू यादव का संजय जायसवाल पर तंज, कहा-MBBS डिग्री असली है तो मरीजों का इलाज कीजिए
इसके साथ ही रोहिणी ने किसानों के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. रोहिणी ने अपने एक ट्वीट में कहा,’पूंजीपतियों की दलाली ना किया करो..कमीशन की खातिर अन्नदाता के पेट पर लात ना मारा करो.’
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों की दलाली की खातिर, किसान आंदोलन को दबाने की खातिर.. जनता को भरमाने में ही लगा हुआ है कमीशन खोर ट्विटर मियां. दरअसल, किसान आंदोलन के खिलाफ सोशल मीडिया पर किए जा रहे कुछ ट्वीट के बाद रोहिणी ने किसानों को बदनाम किए जाने का आरोप लगाते हुए सरकार पर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर निशाना साधा है.
गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से अचानक रोहिणी सोशल मीडिया पर राजद की तरफ से प्रवक्ता की तरह सरकार पर निशाना साध रही हैं. इसी क्रम में सुशील मोदी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देने के बाद रोहिणी चर्चा में भी आ चुकी है.
सुशील मोदी पर दिए बयान की वजह से कुछ समय के लिए रोहिणी के ट्विटर अकाउंट को सस्पेंड भी किया गया था. इसके बाद वापसी करने रोहिणी ने कहा था कि एक बार फिर से फिर की जनता की आवाज बनकर लौट आई हूं.
