
लखनऊ: कोरोना के साथ-साथ ब्लैक फंगस भी हमलावर होते जा रहा है. कोरोना की जंग को जीत चुके लोगों को अब ब्लैक फंगस अपना शिकार बना रहा है. ताजा मामला राजधानी लखनऊ से सामने आया है, जहां पर इस फंगस की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है.
आंख और नाक के पास बढ़ गया था सूजन
दरअसल, सोमवार को लखनऊ की एक महिला को आंख और नाक के पास सूजन हो गया था. इसके बाद परिजन महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने इलाज शुरू कियो तो ब्लैक फंगस की आशंका जाहिर की.
इसके बाद महिला का सीटी स्कैन जांच कराने का फैसला किया. सीटी स्कैन की जांच रिपोर्ट में फंगस नजर आया. डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया. इलाज के बावजूद महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ. इसके बाद फंगस की कलचर जांच कराने की तैयारी हुई. जांच से पहले ही बुधवार को महिला मरीज की मौत हो गई.
इन मरीजों को है ज्यादा खतरा
पहले ब्लैक फंगस से पीड़ित साल में एक या दो मरीज सामने आते थे. यह बीमारी डायबिटीज व दूसरी गंभीर बीमारी से पीड़ितों में पाई जाती थी. कोविड में यह फंगस काफी देखने को मिल रहा है. डॉक्टरों का कहना है कि लंबे समय तक ऑक्सीजन लगने वाले मरीजों में यह समस्या अधिक देखने को मिल रही है. स्टराइड की अधिक डोज लेने वालों में भी फंगस आसानी से पनप रहा है. कोरोना के ठीक होने के 14 से 15 दिन बाद यह परेशानी सामने आती है.
ये मरीज रहें सावधान
-डायबिटीज मरीज
-एचआईवी, कैंसर, अस्थमा
-कोरोना बीमारी के दौरान जिन मरीजों में ऑक्सीजन का प्रयोग किया गया.
ब्लैक फंगस के लक्षण
-आंखों में दर्द
-आंखों का लाल होना
-आधे सिर में दर्द होना
-पलक का झुक जाना या सूजन
-आंख का अपनी जगह से बाहर आना
-अचानक आंखों की रोशनी कम होना
-आंखों के अलावा नाक से खून आना
-काली पपड़ी जमना
-मुंह का टेढ़ा होना।
सख्त शिक्षक: स्टाइलिश हेयर कट करवाकर पहुंचे थे स्कूल, टीचर ने घास की तरह छील दिया बाल
हाय रे कोरोना! कपड़े धोने वाले साबुन से साफ कर रही धनिया और लौकी, देखें FUNNY VIDEO
WATCH LIVE TV
