News in Brief

Patna: बिहार में कोरोना महामारी के बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर पक्ष व विपक्ष के नेताओं के बीच सियासी बयानबाजी जारी है. इस बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव (Lalu yadav) ने ट्वीट कर सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर निशाना साधा है. 

उन्होंने मधुबनी राजद (Madhubani RJD) के एक ट्वीट को साझा करते हुए कहा है कि मधुबनी के जनता मालिकों का कहना है कि जिले में सैकड़ों स्वास्थ्य केंद्र बंद कराने के लिए सीएम नीतीश कुमार को नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित करना चाहिए. 

दरअसल, मधुबनी राजद के ट्विटर अकाउंट से हरलाखी प्रखंड के हरसुवार गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र की तस्वीर साझा कर बिहार सरकार के मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को टैग कर कहा गया था कि इसके लिए आप दोनों को संयुक्त तौर पर नोबेल पुरस्कार दिया जाना चाहिए.

लालू यादव के इस ट्वीट पर पलटवार करते हुए जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि अब न्यायालय से पुरस्कृत घोटाला शिरोमणि भी लाठी के बजाय कलम और डॉक्टरों को बिहार से भगाने के बदले स्वास्थ्य सेवा की बात करने लगे हैं.

गौरतलब है कि लालू यादव एक के बाद एक ट्वीट कर नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं. अपने एक अन्य ट्वीट में लालू यादव ने सीतामढ़ी के एक वीडियो तो साझा करते हुए कहा कि कोरोना को डराना है तो नीतीश कुमार द्वारा स्वर्ग बनाए गए बिहार के इन स्वास्थ्य केंद्रों में अवश्य पधारें.

ये भी पढ़ें- जब एक DM ने डिप्टी PM को कहा-YOUR TIME IS OVER, बाद में 1 साल जेल में रहा IAS

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि स्वास्थ्य केंद्र में कई भैंस बैठी हुई है. भवन का खास्ता हाल है. देख कर ही लग रहा है कि सालों से यहां कोई डॉक्टर नहीं आता है.