लोकसभा सचिवालय
लोक सभा अध्यक्ष ने लाला लाजपत राय को पुष्पांजलि अर्पित की
प्रविष्टि तिथि: 30 JAN 2026 2:13PM by PIB Delhi
लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज ‘पंजाब केसरी’ लाला लाजपत राय की जयंती के अवसर पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा; राज्य सभा के उपसभापति, श्री हरिवंश; संसद सदस्यों; पूर्व सांसदों तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में लाला लाजपत राय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर लोक सभा के महासचिव, श्री उत्पल कुमार सिंह तथा राज्य सभा के महासचिव, श्री पी. सी. मोदी ने भी लाला लाजपत राय को श्रद्धांजलि अर्पित की।
लोक सभा सचिवालय द्वारा हिंदी एवं अंग्रेज़ी में प्रकाशित लाला लाजपत राय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित एक पुस्तिका गणमान्य व्यक्तियों को भेंट की गई।
लाला लाजपत राय का चित्र तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा 17 नवंबर, 1956 को संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में अनावृत किया गया था।
आज संविधान सदन के केन्द्रीय कक्ष में ‘पंजाब केसरी’ लाला लाजपत राय जी की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए उनका अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रनिष्ठा हमारे राष्ट्रीय चरित्र की आधारशिला है। स्वराज को जीवन का ध्येय मानकर उन्होंने युवाओं में ऐसी… pic.twitter.com/yzphl6HLud— Om Birla (@ombirlakota) January 28, 2026
***
AM
(रिलीज़ आईडी: 2220760) आगंतुक पटल : 12
