लोकसभा सचिवालय
संसद सदस्यों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को पुष्पांजलि अर्पित की
प्रविष्टि तिथि: 30 JAN 2026 2:16PM by PIB Delhi
संसदीय कार्य मंत्री एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू; राज्य सभा में विपक्ष के नेता श्री मल्लिकार्जुन खरगे; संसद सदस्यों; पूर्व सदस्यों तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर लोक सभा के महासचिव श्री उत्पल कुमार सिंह तथा राज्य सभा के महासचिव श्री पी. सी. मोदी ने भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की।
लोक सभा सचिवालय द्वारा हिंदी एवं अंग्रेज़ी में प्रकाशित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जीवन-प्रोफ़ाइल पर एक पुस्तिका भी गणमान्य व्यक्तियों को भेंट की गई।
माँ भारती के अद्वितीय सपूत, अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और निर्भीकता के जीवंत प्रतिबिंब नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।
राष्ट्र के स्वाभिमान को सर्वोपरी मानने वाले इस महामानव ने अपने अद्वितीय नेतृत्व और आज़ाद हिन्द फौज के गठन से स्वतंत्रता आंदोलन में नई… pic.twitter.com/OgmrpVQGP9
— Om Birla (@ombirlakota) January 23, 2026
***
AM
(रिलीज़ आईडी: 2220763) आगंतुक पटल : 6
