News in Brief

टीम इंडिया की रोहित शर्मा और विराट कोहली की जिगरी जोड़ी खूब सुर्खियों में है. ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में धुआंधार पारी के बाद ‘रो-को’ फिर एक्शन में दिखे. विजय हजारे ट्रॉफी में रोहित-कोहली ने शतक ठोक फैंस का दिन बनाया. अब धमाकेदार सेंचुरी के बाद कोहली ने फैंस के लिए स्पेशल पोस्ट भी लिख दिया है. भारत के शानदार बल्लेबाज विराट कोहली ने दुनिया भर के फैंस को क्रिसमस और नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. 

क्रिसमस के बीच लगाई स्टोरी

जब सभी क्रिसमस की पार्टियों में डूबे होंगे तो विराट कोहली ने इंस्टा स्टोरी लगाई. उन्होंने त्योहारों के इस मौसम में खुशी और समृद्धि की कामना की है. भारत के पूर्व कप्तान ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए यह संदेश दिया, जब पूरी दुनिया क्रिसमस का जश्न मना रही थी. कोहली ने क्रिसमस के साथ न्यू ईयर की भी बधाई फैंस को दे दी है. 2025 कोहली के लिए न भूलने वाला होगा क्योंकि इसी साल उन्होंने अपने यादगार टेस्ट करियर पर विराम लगाया.

Add Zee News as a Preferred Source

कोहली का स्पेशल पोस्ट

गुरुवार को एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें लिखा है, ‘मैरी क्रिसमस और हैप्पी न्यू ईयर. यह मौसम आपके घर को गर्मजोशी से, आपके दिल को खुशी से और आपके जीवन को ऐसी खुशी से भर दे जो पूरे साल बनी रहे। मेरी क्रिसमस और हैप्पी न्यू ईयर.’ कोहली अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिर्फ 50 ओवर का क्रिकेट खेलते हैं. उन्होंने बुधवार को विजय हजारे ट्रॉफी के पहले राउंड में आंध्र प्रदेश के खिलाफ एलीट ग्रुप डी के मैच में 131 रन की मैच जिताऊ पारी खेलकर दिल्ली को चार विकेट से जीत दिलाई.

कोहली ने पूरे किए 16000 रन

इस पारी के साथ ही विराट 16,000 लिस्ट ए रन बनाने वाले महान सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे भारतीय पुरुष बल्लेबाज बन गए. कोहली, जो दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेलते हैं, अब शुक्रवार को बेंगलुरु में BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में गुजरात के खिलाफ दूसरे राउंड के मैच में खेलते दिखेंगे.