Doomsday prophecy on Christmas Day in Ghana: घाना में एक शख्स ने क्रिसमस डे यानी गुरुवार को मनाए गए दिवस को दुनिया के अंत का दिन घोषित कर दिया. लोगों को अंधविश्वास के प्रलय से डराया इसका आर्थिक फायदा उठाया. ये अब हम आपको विस्तार से बताने वाले हैं. इसकी कहानी ध्यान से पढिएगा क्योंकि पूरी दुनिया में इस शख्स की चर्चा हो रही है.

प्रॉफेट नोआ बनकर लोगों का बनाया उल्लू

इस अफवाह को फैलाने वाले व्यक्ति का नाम है एबो नोआ. अफ्रीकी देश घाना के रहने वाले इस आदमी ने खुद का एक नाम रखा प्रॉफेट नोआ. वह खुद को बाइबल के नोआ का आधुनिक अवतार बताता है. बाइबल के मुताबिक नोआ वो थे जिन्हें पृथ्वी पर आने वाले जलप्रलय से बचाने के लिए एक बड़ा जहाज़ बनाने का निर्देश दिया था. इस शख्स ने भी ऐसा ही कुछ दावा किया.

Add Zee News as a Preferred Source

नोआ ने दावा किया कि 25 दिसंबर से दुनिया में जलप्रलय की शुरुआत होगी. लगातार तीन-चार साल बारिश होगी, फिर पूरी दुनिया डूब जाएगी. भगवान ने उसे सपने में कहा कि नावें बनाओ, जानवरों की जोड़ियां इकट्ठा करो और जो विश्वास करे, उसे बचाओ.

महाप्रलय की भविष्यवाणी से डरे घाना के लोग

इस स्वंयभू प्रॉफेट ने सोशल मीडिया पर वीडियो डाले. लकड़ी की बड़ी-बड़ी नावों को बनाने का दावा किया. कहा कि दस नावें तैयार हैं, जिनसे हजारों लोग बच सकते हैं. एक कहावत है. अंधविश्वास अज्ञानता और भय से पैदा होता है. नोआ का अंधविश्वास भी ऐसे ही फैला.  कुछ लोग तो इतने डर गए कि अपना घर-बार छोड़कर घाना पहुंचने की तैयारी करने लगे. इससे नोआ को नाव बनाने के लिए डोनेशन मिलने लगा.

सोशल मीडिया पर वायरल कुछ वीडियोज में तो यहां तक दावा किया जाने लगा कि हजारों की संख्या में लोग नोआ की नाव में सवार होने के लिए घाना पहुंचने भी लगे. लेकिन आखिरकार 25 दिसंबर का दिन आया और फिर दिन से शाम हो गई. इसके बावजूद नोआ की भविष्यवाणी वाला प्रलय नहीं आया.

फर्जी प्रोफेट पर दुनियाभर से बरसा पैसा

अब प्रलय तो आया नहीं. ऐसे में प्रोफेट नोआ क्या कह रहा है. वो जानकर तो आप और चौंक जाएंगे. उसने कहा कि मैंने प्रार्थना की, उपवास रखा और भगवान ने प्रलय को टाल दिया है. नोआ यहीं नहीं रुका. उसने दावा किया है कि भगवान ने नाव बनाने का काम जारी रखने को कहा है.

अब क्या कर रहा फर्जी पैगंबर?

आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर इस व्यक्ति को इस झूठी भविष्यवाणी से मिला क्या.  महाप्रलय की झूठी कहानी बनाकर इसे मिला क्या तो इसका जवाब भी सोशल मीडिया ने दिया. दावा किया जा रहा है कि महाप्रलय की नाव बनाने के नाम पर नोआ को दुनियाभर से डोनेशन मिला. इस डोनेशन के पैसे से नोआ अय्याशी कर रहा है. इतना ही नहीं नोआ इतना वायरल हो गया कि अब वो न्यू ईयर की पार्टी के लिए क्लब्स का प्रमोशन कर रहा है.

अब तक 200 से ज्यादा बार महाप्रलय की भविष्यवाणी की गई है. कभी किसी कैलेंडर का हवाला देकर तो कभी नोआ जैसे स्वयंभू के रूप में आकर. लेकिन इन भविष्यवाणियों में उतनी ही सच्चाई होती है. जितना काली बिल्ली के रास्ता काटने से अपशगुन वाली बात में.