News in Brief

न्यूजीलैंड के विध्वंसक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने टीम इंडिया के खिलाफ पहले मुकाबले में जबरदस्त बल्लेबाजी कर सभी के होश उड़ा दिए. फिलिप्स ने अकेले दम पर ही लक्ष्य को भेदने का भरपूर प्रयास किया, मगर वह ऐसा करने में नाकाम रहे और 78 रनों के योग पर अपना विकेट दे बैठे, लेकिन उन्होंने टीम इंडिया के गेंदबाजों को चुन-चुन के पीटा और जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया. एक तरफ लगातार विकेट गिरते रहे वहीं, दूसरी छोर पर फिलिप्स टिके रहे और लंबे-लंबे छक्के लगाने लगे. फीलिप्स ने 78 रनों की शानदार पारी खेली और इसी के साथ उन्होंने न्यूजीलैंड के टी20 क्रिकेट के इतिहास में 2000 रन पूरा करने का कारनामा कर दिया. बता दें कि फिलिप्स ऐसा करने वाले न्यूजीलैंड के चौथे खिलाड़ी हैं.बता दें कि इससे पहले ये रिकॉर्ड मार्टिन गप्टिल, केन विलियमसन जैसे दिग्गजों ने अपने नाम पर कायम किया हुआ था. 

फिलिप्स का तूफान
बता दें कि फिलिप्स ने महज 40 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 6 गगनचुंबी छक्कों की बदौलत 78 रनों की शानदार पारी खेल डाली. फिलिप्स ने 197 के स्ट्राइक रेट से गजब की बल्लेबाजी करते हुए मैदान पर दमखम दिखाया. एक समय ऐसा लग रहा था फिलिप्स मैच को जीताकर जाएंगे, लेकिन उनका किसी भी खिलाड़ी ने साथ नहीं दिया और शिवम दुबे को कैच थमा बैठे. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 2 छक्के 100 मीटर से भी ज्यादा लंबे लगाए. फिलिप्स ने अपनी दमदार पारी की बदौलत एक अनोखा कीर्तिमान अपने नाम पर स्थापित  कर लिया है. 

बने चौथे खिलाड़ी
फिलिप्स ने अपनी धमाकेदार पारी के दम पर टी20 इंटरनेशनल में 2000 रन बनाने का कारनामा पूरा कर लिया है. वह ऐसा करने वाले न्यूजीलैंड क्रिकेट इतिहास के चौथे खिलाड़ी बन चुके हैं. बता दें कि न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का कारनामा टी 20I में ग्लेन फिलिप्स ने कर रखा है. उन्होंने अपने करियर में खेले 122 मैचों में 3531 रन बनाए हैं. साथ ही गप्टिल ने 2 शतक और 20 अर्धशतक जड़ने का भी रिकॉर्ड हासिल किया है. लिस्ट में दूसरा नाम दिग्गज खिलाड़ी केन विलियमसन का है. उन्होंने अपने करियर में खेले 93 मैचों में 2575 रन बनाया है. साथ ही तीसरे पायदान पर कीवी क्रिकेट इतिहास के विध्वंसक सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम का नाम है. उन्होंने 71 मैचों में 2140 रन ठोके हैं.मैकुलम ने 13 फिफ्टी और 2 अर्धशतक लगाए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

फिलिप्स का टी 20 करियर

ग्लेन फिलिप्स ने अपने टी20 करियर की शुरुआत आज के लगभग 9 साल पहले यानी 2017 में की थी. उन्होंने अपने करियर में ओवरऑल अभी तक 84 मैचों की 75 पारियों में 142.89 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 2007 रन बनाने का रिकॉर्ड स्थापित किया है. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 11 पचासे ठोके हैं. वहीं, फिलिप्स का उच्चतम स्कोर 108 रनों का रहा है. 

ये भी पढे़ं: बाबर और रिजवान को बड़ा झटका…  पूर्व खिलाड़ी पैसे लेकर हुआ फरार,  स्कैम में फंसे पाकिस्तानी प्लेयर