)
हिंदी सिनेमा में एक नया इतिहास कायम करने वाली फिल्म ‘अग्निपथ’ पहली बार साल 1990 में बनाई गई थी, जिसमें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अभिनय किया था. इस फिल्म को नए अवतार और नए कलाकारों के साथ 2012 में फिर से बनाया गया. इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ प्रियंका चोपड़ा नजर आई थीं. वहीं फिल्म में खतरनाक खलनायक ‘कांचा’ का किरदार संजय दत्त द्वारा किया गया था. ‘अग्निपथ’ को करण जौहर द्वारा बनाया गया था, जो कि बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. जबकि अमिताभ बच्चन की ‘अग्निपथ’ फ्लॉप हुई थी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ‘अग्निपथ’ में करण जौहर एक 21 साल की नई कलाकार को ऋतिक रोशन की मां के रोल में कास्ट करना चाहते थे.
इस हसीना को ऑफर हुई थी ‘अग्निपथ’
करण जौहर ने फिल्म ‘अग्निपथ’ में ऋतिक रोशन की मां के किरदार के लिए 21 साल की एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा को ऑफर दिया था. जबकि ऋतिक से छोटी थीं. इस ऑफर को सुनते ही उन्होंने इस ठुकरा दिया था. कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने इस वाक्य को लेकर बात करते हुए बताया था कि उन उम्रदराज कलाकारों के साथ गलत है कि जिनके पास पहले से ही काम सीमित है. जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें कास्टिंग डायरेक्टर पर गुस्सा आया था, तो ऋचा चड्ढा ने कहा, ‘हां, क्योंकि मैं 21 साल की थी. लेकिन किसी ने उन्हें बताया था कि मैं उम्रदराज महिला का रोल अच्छे से निभाती हूं. इसलिए बिना सोचे समझे उन्होंने मुझे रोल ऑफर कर दिया. बाद में, जिस कलाकार ने वो रोल निभाया, वो एक बहुत ही बेहतरीन कलाकार हैं. इसलिए मुझे लगा कि यह गलत है कि आप यंग और अट्रैक्टिव कलाकारों को लेकर उन्हें उम्रदराज दिखा रहे हैं.’
इन एक्ट्रेसेस ने भी किया मां का रोल
ऋचा चड्ढा को ये रोल ऑफर होने से पहले ऐसी कई एक्ट्रेस हैं , जिन्होंने अपनी उम्र से बड़े किरदारों को निभाया और यादगार बना दिया. इस लिस्ट में नरगिस, मोना सिंह और सेफाली शाह जैसे नाम शामिल हैं. नरगिस ने फिल्म ‘मदर इंडिया’ में सुनील दत्त और राजेंद्र की मां का किरदार किया था. तो वहीं मोना सिंह ने ‘लाल सिंह चड्ढा’ में आमिर खान की मां का किरदार निभाया था.
