News in Brief

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना संकट के इस दौर में भी सियासत जारी है. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार पर बड़े आरोप लगाए हैं. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, कोरोना संकट के समय कांग्रेस सरकार बिलो-द-बेल्ट (अनुचित) राजनीति कर रही है, जिसे देखकर शर्म आती है. इतना ही नहीं रमन सिंह ने विदेशी मीडिया में देश को बदनाम करने का भी आरोप कांग्रेस पर लगाया है. 

आपको बता दें कि डॉ. रमन सिंह अक्सर ट्वीट कर छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधते हैं. इससे पहले भी उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि भूपेश बघेल सरकार को भ्रष्टाचार और कमीशनखोर बताया था. 

जिसके बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भी ट्वीट कर लिखा कि बीजेपी एक झूठ को प्रचारित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से षड्यंत्र रच रही है, झूठ परोसना चाह रही है. ये हरकतें काम नहीं आएंगी. घोटाला किंग! सच यह है कि महिला एवं बाल विकास विभाग के बजट में यूनिफार्म क्रय के लिए 8.88 करोड़ रुपए का प्रावधान है.