
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर है. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार 93 रनों की पारी खेली थी. उन्होंने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर काफी समय बाद आईसीसी मेंस वनडे रैंकिंग में नंबर 1 का स्पॉट हासिल कर लिया था. दूसरे मुकाबले में भी उनसे काफी उम्मीदें थी, लेकिन कोहली कुछ खास नहीं कर सके और वह महज 23 रन बनाकर अपना विकेट दे बैठे. इसी के साथ उनके नंबर 1 कुर्सी छिनने का खतरा बढ़ गया है. खास बात ये है कि न्यूजीलैंड का ही 1 खिलाड़ी कोहली की कुर्सी के पीछे पड़ गया है. देखना दिलचस्प होगा की सीरीज के आखिरी मुकाबले में ये ताज कौन पहनता है.
कोहली नंबर 1
सीरीज के पहले मुकाबले में विराट ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर वनडे में विराट ने नंबर 1 का ताज पहना था. हालांकि, दूसरे मुकाबले में वह जल्दी आउट हो गए थे. बुधवार 14 जनवरी को आईसीसी की जारी ताजा रैंकिंग के हिसाब से विराट कोहली ने लंबी छलांग मारी और वह नंबर 1 पायदान पर आ गए हैं. कोहली 785 प्वाइंट्स के साथ नंबर 1 स्पॉट पर हैं. हालांकि, उनके नंबर 1 आने के बाद ही न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल कोहली के पीछे आ गए हैं.
मिचेल ने ठोका दावा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे मुकाबले के ठीक थोड़ी देर पहले आईसीसी ने रैंकिंग जारी की थी. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल ने 117 गेंदों में 11 चौके और 2 छक्के की मदद से 131 रनों की आतिशी पारी खेली. इस दौरान मिचेल का बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 111.98 का रहा. मिचेल अपनी पारी के दौरान टीम को मैच जीताकर ही वापिस लौटे. इसी के साथ उन्होंने नंबर 2 का स्पॉट भी हासिल कर लिया. बता दें कि मिचेल अब 784 अंकों के साथ नंबर 2 पायदान पर हैं. ट
अगले मैच में होगा फैसला
सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में रविवार 18 जनवरी को खेला जाएगा. खास बात ये है कि यह मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच भी डिसाइडर होगा. साथ ही इस मैच में फैसला हो जाएगा की वनडे रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज कौन है. ऐसे में मिचेल और कोहली के बीच गजब की होड़ देखने को मिलेगी. देखना दिलचस्प होगा की जीत किसकी होती है.
ये भी पढ़ें: राजकोट में राहुल का चमत्कार! रोहित-विराट जैसे महान खिलाड़ी भी नहीं कर पाए ऐसा, खास फेहरिस्त में जुड़ा नाम

