
अंडर 19 वर्ल्ड कप: भारत और यूएसए के बीच अंडर 19 वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला जिम्बाब्वे के बुलावायो में खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. कप्तान आयुष महा्त्रे के इस फैसले को गेंदबाजों ने सही साबित करते हुए यूएसए टीम को महज 107 रनों पर ढेर कर दिया, जिसमें हेनिल पटेल ने 5 विकेट हासिल किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की हालत एक समय पर खराब हो चुकी थी. जब वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे जैसे खिलाड़ी बेहद कम रनों के अंतर पर आउट हो गए थे. हालांकि, अभिज्ञान कुंडू ने बल्लेबाजी का जिम्मा संभालते हुए टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेली. इसी के साथ भारतीय टीम ने टूर्नामेंंट मैच अपने नाम कर लिया है.
पटेल की धारदार गेंदबाजी
भारत और यूएसए के बीच खेले गए अंडर 19 वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से कसी हुई गेंदबाजी करते हुए हेनिल पटेल ने शानदार प्रदर्शन किया. पटेल ने 1 के बाद 1 यूएसए के बल्लेबाजों को चलता कर दिया. उनके आगे विरोधी टीम की 1 ना चली. कसी हुई गेंदबाजी के साथ उन्होंने देखते ही देखते पंजा कस दिया. बता दें कि पटेल ने महज 7 ओवर में 16 रन देते हुए 5 विकेट झटकने का काम किया. इस दौरान उन्होंने 1 मेडन ओवर भी फेंका.
वैभव रहे फ्लॉप
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी बुरी तरह से फ्लॉप रहे. सभी की नजरे केवल वैभव पर थी. उन्होंने बीते कुछ समय में पूरे क्रिकेट जगत में खूब नाम कमाया है. वैभव ने अपने शानदार पारियों की बदौलत ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है कि उनका 1 भी मैच में आउट ऑफ फॉर्म जाना फैंस को गवारा नहीं. उन्हें 2 रनों के योग पर रितविक अपिड्डी ने क्लीन बोल्ड कर दिया.
जीत के साथ किया अगाज
107 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत में 3 विकेट जल्दी खो दिए थे. बारिश की वजह से मैच थोड़ी देर बाधित रहा. डकवर्थ लुईस मैथेड के हिसाब टीम इंडिया को 37 ओवर में जीत के लिए 96 रनों की दरकार थी. लगातार गिरते विकेट के बाद बल्लेबाजी करने आए अभिज्ञान कुंडू ने बल्लेबाजी का जिम्मा संभालते हुए मैच विनिंग पारी खेली. अभिज्ञान ने 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 41 गेंदों में 45 रन बनाए और टीम इंडिया को ये मुकाबला 6 विकेट से जीता दिया.
ये भी पढ़ें: U19 World Cup: वैभव सूर्यवंशी पर थी नजर, पटेल ने काटा गदर, 18 साल के युवा गेंदबाज ने मचाया आतंक !

