News in Brief

Kotputli: विश्व हिंदू परिषद की बैठक जिलाध्यक्ष रामविलास सिंघल की अध्यक्षता में स्थानीय विहिप कार्यालय में आयोजित हुई है. प्रस्तावना सत्र में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रांत सह मंत्री राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि संगठित और समरस समाज का निर्माण करने के उद्देश्य से परिषद की स्थापना हुई थी. 

परिषद द्वारा अपने स्थापना काल से निरंतर समाज जागरण के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से यह कार्यक्रम अनवरत चल रहा है. परिषद स्थापना के 60 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जन्माष्टमी के अवसर पर परिषद द्वारा इकाई स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे. 

लव जिहाद और सिनेमाई संस्कृति के प्रतिकार के रूप में दुर्गाष्टमी पर मातृशक्ति सम्मेलनों का आयोजन भी होगा. प्रान्त उपाध्यक्ष पूरणमल भरगड़ ने संगठन कार्य विस्तार की दृष्टि से समाज कार्य के लिए समय और सहयोग की आवश्यकता बताते हुए कहा कि वर्तमान समय धर्म के लिए उठ खड़े होने का है. 

यह भी पढ़ें – जालोर में लंपी स्किन की चपेट में गौवंश, संक्रमण के डर से भागे गोशालाकर्मी, एक दिन में 25-30 मौत

जिला मंत्री महावीर सिंह ने प्रखंड से नवीन दायित्वों की घोषणा के लिए कार्यकर्ताओं के नाम रखे. प्रांत कार्यकारिणी सदस्य केदारमल टांक ने कार्यकर्ताओं को परिषद कार्य के विषय में मार्गदर्शन दिया है. सह जिला मंत्री आशीष भारतीय ने विधि कार्य के विषय में कार्यकर्ताओं से चर्चा की है. 

इस दौरान नए दायित्व की घोषणा की गई, जिसमें शाहपुरा प्रखंड में कमल स्वामी को प्रखंड मंत्री, मंगल आर्य को प्रखंड सेवा प्रमुख, आशीष शर्मा को बजरंग दल संयोजक, अर्जुन यादव को शाहपुरा नगर अध्यक्ष और पांवटा प्रखंड में शंकर सिंह मण्ढ़ा को प्रखंड मंत्री, रूपसिंह को प्रखंड संयोजक, बहरोड़ प्रखंड में कुलदीप यादव को प्रखंड संयोजक, मुनेश शर्मा को प्रखंड सह संयोजक, रविंद्र को प्रखंड सह मंत्री, कोटपूतली प्रखंड में महेंद्र सिंह बारेठ को प्रखंड संयोजक का दायित्व दिया गया. 

इस दौरान जिला सत्संग प्रमुख सोनू तिवारी, जिला सह संयोजक नेमीचंद हिन्दू ,कोटपूतली नगर उपाध्यक्ष हेमंत मोरिजावाला, प्रखंड गोरक्षा प्रमुख प्रहलाद राम सैनी, मेघराज शर्मा, नरेंद्र सैनी, सुमित कुमार यादव, लक्ष्मण पूनिया, अर्जुन लाल यादव, रामप्रसाद जाट, गोपाल शर्मा, देवेन्द्र समेत अन्य मौजूद रहे.

Reporter: Amit Yadav

जयपुर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

खबरें और भी हैं…

Sardarpura : 18 घंटे की मेहनत के बाद न्यू रूप नगर से निकला 25 लाख लीटर पानी, अब की जा रही फॉगिंग

Aaj ka rashifal : आज शनिवार को कुंभ लवमेव के साथ गुजारेंगे दिन, धनु की जिंदगी में होंगे सुखद बदलाव

नवलगढ़: CM सलाहकार डॉ. राजकुमार के नाम पर ठगी का प्रयास, मांगे इतने हजार रुपये