
Purnia: जाप सुप्रीमो और पूर्व सांसद पप्पू यादव को वीरपुर उपकारा जेल से DMCH दरभंगा भेजा गया है. इस दौरान DMCH दरभंगा के बाहर उनके समर्थकों की भारी भीड़ रही. जाप सुप्रीमो और पूर्व सांसद पप्पू यादव को बेहतर इलाज के लिए DMCH दरभंगा में भेजा गया है. इस दौरान उनकी सुरक्षा के लिए कई थानों की पुलिस के साथ दो DSP भी नजर आए. उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल भेज गया है.
इस मामले में हुई थी गिरफ्तारी
जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव पर 1989 में मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाने में अपहरण मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. इसी मामले में कोर्ट ने उनके खिलाफ 22 मार्च को वारंट जारी किया था. कोर्ट ने वारंट इस वजह से जारी किया था क्योंकि पप्पू यादव कोर्ट में हाजिर नहीं हुए थे. इसी मामले में मधेपुरा की पुलिस ने उन्हें कोर्ट की अवमानना के मामले में गिरफ्तार किया था.
अपनी बीमारी को लेकर दे चुके हैं जानकारी
पप्पू यादव इससे पहले भी कोर्ट ने इस बात की गुहार लगा चुके हैं कि उन्हें जेल में ना रखा जाए. इस दौरान उन्होंने कोर्ट को बताया था कि उनका हाल में ही ऑपरेशन हुआ है. इस वजह से उन्हें जेल के अंदर बेहतर सुविधा नहीं मिल पाएंगी. इसके अलावा उन्होंने कोरोना का खतरा भी बताया था. लेकिन कोर्ट ने उनकी इस दलील को खारिज कर दिया गया था.
इसके अलावा हाईकोर्ट ने पूर्व सांसद पप्पू यादव उर्फ राजेश रंजन की याचिका पर जल्दी सुनवाई करने के अनुरोध को खारिज कर दिया है. पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ के समक्ष इस मामले पर जल्दी सुनवाई के लिए मेंशन किया गया था. जिसे सिरे से खारिज कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें- पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर पत्नी की CM नीतीश को चेतावनी, कहा-उन्हें कोरोना हुआ तो ठीक नहीं होगा
पत्नी ने सरकार पर साधा निशाना
वहीं उनकी पत्नी और पूर्व सांसद रंजीत रंजन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि उनके पति की गिरफ्तारी के साजिश के तहत की गई है. इसके अलावा अगर उनके पति को इस समय कोरोना हुआ तो सरकार इसकी जिम्मेदार होगी.
