
Jaipur : राजस्थान में संक्रमण जंग जीतने के लिए वैक्सीनेशन अभियान (Vaccination campaign) चलाया गया है. आमजन को वैक्सीन लगाई जा रही है, लेकिन वैक्सीनेशन सेंटरों पर अव्यवस्थाओं के चलते प्रोटोकॉल की भी अवहेलना हो रही है. लोगों को घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ता है और फिर वैक्सीन (Corona Vaccine) खत्म हो जाने के चलते बैरंग लौटना पड़ रहा है. इसका सबसे ज्यादा असर ग्रामीण इलाकों में है.
यह भी पढ़ें- Black Fungus पर हमारा पूरा कंट्रोल, बीमारी के लिए अस्पताल में बनाए गए अलग वार्ड: स्वास्थ्य सचिव
ग्रामीण इलाकों में लोगों के पास स्मार्टफोन नहीं है. ऐसे में रजिस्ट्रेशन (Registration) करवाने में भी गांव के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. तो वहीं शहर के लोगों को गांव के वैक्सीनेशन सेंटरों पर भेज दिया जाता है. ऐसे में शहर के लोग गांव के लोगों के हक की वैक्सीन इस्तेमाल कर रहे हैं. भाजपा प्रवक्ता रामलाल शर्मा (MLA Ramlal Sharma) ने सरकार से वैक्सीनेशन अभियान की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग की है.
उन्होंने कहा एक तरफ लोग कोरोना की लड़ाई लड़ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीन की लड़ाई लड़ने को मजबूर हो रहे हैं. इन व्यवस्थाओं को ठीक करने की जरूरत है. उन्होंने कहा वैक्सीन प्रतिदिन लगाई जानी चाहिए. वर्तमान में सप्ताह में एक-दो दिन ही वैक्सीन लगाई जाती है. इससे वैक्सीनेशन सेंटर पर अत्यधिक भीड़ रहती है.
यह भी पढ़ें- राजस्थान में कोरोना संकट के बीच Black Fungus ने बढ़ाई चिंता, सरकार ने घोषित किया महामारी
