News in Brief

Jaipur: कोरोना संकट के बीच केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा विदेशों में वैक्सीन भेजने के बाद दिल्ली में लगे ‘मोदी जी हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेजी’ वाले पोस्टर पर जहां दिल्ली पुलिस ने कई गिरफ्तारियां की है तो वहीं, अब इस मामले में सियासत भी तेज हो गई है.

कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने ऐसे पोस्टरों को शेयर करते हुए करते हुए दिल्ली पुलिस को चुनौती दी है कि वह उन्हें गिरफ्तार करके बताएं. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने अपने ट्विटर अकाउंट की प्रोफाइल फोटो बदलते हुए नए फोटो लगाई है जिसमें लिखा है कि ‘मोदी जी हमारे बच्चों की व्यक्ति विदेश क्यों भेज दी.’

ये भी पढ़ें-CM गहलोत के मन में पाप था, इसलिए वेंटिलेटर्स को काम में नहीं लिया: अरुण सिंह

वहीं, अब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने भी अपनी प्रोफाइल फोटो बदलते हुए यह फोटो ट्विटर अकाउंट के प्रोफाइल में लगाई है. माकन और डोटासरा के अलावा गहलोत सरकार में खेल मंत्री अशोक चांदना ने भी अपनी ट्विटर प्रोफाइल पर स्लोगन वाली फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘मुझे भी गिरफ्तार किया जाए.’

इधर, कई अन्य नेता ऐसे भी हैं जिन्होंने अपनी प्रोफाइल फोटो तो नहीं बदली है लेकिन अपने अकाउंट पर स्लोगन वाली फोटो पोस्ट की है या फिर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए उनका समर्थन किया है. जबकि पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने भी प्रियंका गांधी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए उनका समर्थन किया है. 

ये भी पढ़ें-रघु शर्मा से बेनीवाल ने मांगा इस्तीफा, कहा-मंत्री के रूप में आप विफल साबित हुए

गौरतलब है कि दिल्ली में ऐसे पोस्टर लगने के बाद दिल्ली पुलिस ने दो दर्जन से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जिसके बाद कांग्रेस सहित कई राजनीतिक दल दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं.