News in Brief

Patna: पूर्व सांसद व फिल्म अभिनेता शत्रुघन सिन्हा (Shatrughan Sinha) का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. इस ट्वीट के चर्चा में होने का मुख्य वजह यह है कि इस बार शत्रुघन सिन्हा ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की खांसी को लेकर उन पर तंज कसा लेकिन मजाक में किए गए इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स शत्रुघन सिन्हा को ही ट्रोल करने लगे. 

दरअसल, शत्रुघन सिन्हा ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मैं इसे पूरे सम्मान के साथ कह रहा हूं. मेरे दोस्त और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल इसे केवल एक मजाक के तौर पर ही लें.’ इसके बाद आगे उन्होंने अपने  ट्वीट में  लिखा, ‘एक चीज नोटिस किया है क्या? जब से कोरोना आया है.. ‘केजरीवाल’ झूठमूठ का भी नहीं खांस रहे.’

शत्रुघन सिन्हा का यह ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया सिन्हा के इस ट्वीट पर देने लगे.  कुछ लोगों को पूर्व सांसद सह अभिनेता का यह ट्वीट काफी पसंद आया जबकि कई सारे लोग इसे नापसंद भी कर रहे हैं. 

इस दिलशाद अहमद नाम के यूजर ने सिन्हा के ट्वीट के कमेंट में लिखा कि ये मजाक पसंद नहीं आया. इसके अलावा, विकास कुमार नाम के एक यूजर ने लिखा कि लगता है कि आपको भी अब आप पार्टी से टिकट चाहिए.