News in Brief

इरशाद हिंदुस्तानी/बैतूल: कहते है कि शादी का बंधन सात जन्मों का होता है. लेकिन मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक दुल्हन अपने पति के पास रहने के लिए दर-दर ठोकरे खा रही है. ये कहानी है कानपुर के बसौरा गांव की 19 वर्षीय लक्ष्मी राठोर की. वह अपने पिता के साथ 800 किमी का सफर तय कर बैतूल पहुंची है. मजबूर पिता और बेटी पुलिस के चक्कर काट रहे हैं.

लक्ष्मी की शादी बैतूल के भारत भारती निवासी आशुतोष भदौरिया से 30 नवंबर 2020 को हुई थी. लेकिन शादी के बाद उसके ससुराल वाले मायके लेकर गए और कभी उसे लेने वापस नहीं गए. अब वह इतना लंबा सफर तय कर पहली बार अपने ससुराल आयी है. लेकिन वह पति से मिलने के लिए भटक रही है.

ये भी पढ़ें-पत्नी के प्रेमी को मारने पहुंचा पति, अंधेरे में कुल्हाड़ी से काट दिया उसके पिता का सिर

ससुराल में नहीं दे रहे एंट्री
लक्ष्मी किसी तरह अपने ससुराल पहुंची, लेकिन उसके ससुराल वालों ने उसे घर में नहीं घुसने दिया. मजबूर बाप और बेटी अब पुलिस के पास फरियाद लेकर पहुंचे हैं. लक्ष्मी ने बताया कि उसकी शादी आशुतोष की शादी 30 नवम्बर 2020 को हमीरपुर जिले के दीपक रेस्ट हाउस में की थी. जिसके बाद वह अपने ससुराल बैतूल आ गई थी.

ये भी पढ़ें-एक ही रात में जलकर खाक हो गईं तीन दोस्तों की बुलेट, जिप्सी, क्लासिक जीप, जानिए पूरा मामला

उसके पिता के मुताबिक लक्ष्मी शादी के बाद 12 दिनों तक ससुराल में रही. जिसके बाद वे लोग उसे मायका कानपुर ले गए थे. तब से अब तक पिछले 6 महीने से वह मायके में ही रह रही थी. उसको ले जाने के लिए कभी ना तो ससुराल वाले आए और ना ही किसी ने फोन किया. हारकर जब पिता-बेटी बैतूल पहुंचे तो ससुराल वालों ने उसे घर में घुसने ही नहीं दिया.

पति को नहीं पसंद है लक्ष्मी
लक्ष्मी का आरोप है कि उसके पति ने उससे अब तक एक पत्नी के रूप में कोई संबंध नहीं रखे. बल्कि उसे कहा गया कि वह उसे पसंद नहीं है. इसलिए वह मायके चली जाए. ऊर्जा डेस्क की डीएसपी ने लक्ष्मी को इस मामले में जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है.

Watch LIVE TV-