
शोएब रजा/शामली: अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान ताउते का असर अब उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रहा है. पिछले 24 घंटे से हो रही बारिश की वजह से प्रदेश के शामली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पंसारियान में एक मकान की छत भरभराभर कर गिर गई. इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. दर्दनाक हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.
आज से कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई, UP बोर्ड Exam डेट्स पर भी फैसला संभव
लगातार हो रही बारिश की वजह से हादसा
हादसा उस समय हुआ जब पूरा परिवार सोया हुआ था. पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही रिमझिम बारिश की वजह से मकान भरभराकर गिर गया. जिसकी वजह से यह घटना हुई है. वही मकान की छत गिरने से मां और दो बेटी और एक बेटे की मौत हुई है. पिता और एक बेटा की इस हादसे में जान बच गई.
मरने वालों में एक ही परिवार के चार लोग
वहीं मरने वालों में 36 वर्ष से अफसाना (माँ), 14 वर्षीय सुहेल (पुत्र), 12 वर्षीय सानिया (पुत्री) व 10 वर्षीय इरन (पुत्री) शामिल है. वही यह घटना सुबह सवेरे की है. जिसमें मकान की छत गिरने के बाद पड़ोसियों ने मलबे से परिवार के सभी सदस्यों को बाहर निकाला. वही इस घटना में कोई भी प्रशासनिक अधिकारी खबर लिखे जाने तक नहीं पहुंचे.
वही घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से मकान में दबे सभी सदस्यों को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय में पहुंचाया. जहां पर डॉक्टरों ने परिवार के चारों सदस्यों को मृत घोषित कर दिया.
आपको बता दें कि जो मकान गिरा है उसकी छत लकड़ी की कड़ियों से बनी हुई थी. अब देखना होगा कि परिवार के चार सदस्यों की मौत के बाद प्रशासन किस तरह की मदद के लिए सामने आता है.
परिणाम घोषित होने के 8 महीने बाद भी नहीं हो रही नियुक्ति, अभ्यर्थी हाई कोर्ट में दायर करेंगे याचिका
WATCH LIVE TV
