IPL 2026 Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हो चुकी है और अब सभी टीमें अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लग गई हैं. इस क्रम में कोचिंग स्टाफ में लगातार भर्तियां हो रही हैं. इसी क्रम में 2012, 2014 और 2024 में खिताब जीतने वाली टीम कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम ने एक बड़ा फैसला किया है. उसने राजस्थान रॉयल्स के पूर्व क्रिकेटर दिशांत याग्निक को अपना फील्डिंग कोच बनाया है.
आईपीएल का अनुभव
कोलकाता नाइटराइडर्स में शामिल होना याग्निक के कोचिंग सफर में एक रोमांचक नया अध्याय है. अपने खेलने के दिनों में एक सम्मानित विकेट-कीपर बल्लेबाज रहे याग्निक ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया. 2011 से 2014 के बीच 25 IPL मैच भी खेले. रिटायरमेंट के बाद से वह कई सीजन तक फील्डिंग कोच के तौर पर IPL इकोसिस्टम का हिस्सा बने रहे.
ये भी पढ़ें: ICC Rankings: टीम इंडिया के ‘नए दुश्मन’ ने छीना विराट कोहली का ताज, 352 रन बनाकर बन गया नंबर-1
दिग्गजों के साथ करेंगे काम
याग्निक KKR में ढेर सारा अनुभव और फील्डिंग में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पैनी नजर लेकर आ रहे हैं. फ्रेंचाइजी IPL में अभिषेक नायर (हेड कोच), ड्वेन ब्रावो (मेंटर), शेन वॉटसन (असिस्टेंट कोच), टिम साउदी (बॉलिंग कोच) और आंद्रे रसेल (पावर कोच) के नेतृत्व में एक नए सपोर्ट स्टाफ यूनिट के साथ उतरने वाली है.
ऑक्शन में कोलकाता का कमाल
इससे पहले कोलकाता ने अबू धाबी में IPL मिनी ऑक्शन में बड़ा धमाका किया था. उसने सबसे ज्यादा डिमांड वाले कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली टीम के पास ऑक्शन में सबसे ज्यादा पैसे थे. फ्रेंचाइजी ने न्यूजीलैंड के फिन एलन को 2 करोड़ रुपये में और तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को 18 करोड़ रुपये में भी खरीदा. उसने बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. हालांकि, उनके देश में हिंदुओं पर अत्याचार के बाद उन्हें आईपीएल से हटाने की मांग की गई और आखिरकार बीसीसीआई ने कोलकाता नाइटराइडर्स को मुस्तफिजुर को बाहर करने के लिए कह दिया. उनके रिप्लेसमेंट का अभी तक ऐलान नहीं हुआ है.
ये भी पढ़ें: Video: गौतम गंभीर और हार्दिक पांड्या आमने-सामने, कोच के चैलेंज पर ऑलराउंडर ने दिखाए तेवर, सूर्यकुमार यादव शॉक्ड
कोलकाता ने इन खिलाड़ियों को नीलामी में खरीदा
कैमरून ग्रीन (25.20 करोड़ रुपये), फिन एलन (2 करोड़ रुपये), मथीशा पथिराना (18 करोड़ रुपये), तेजस्वी सिंह (3 करोड़ रुपये), कार्तिक त्यागी (30 लाख रुपये), प्रशांत सोलंकी (30 लाख रुपये), राहुल त्रिपाठी (75 लाख रुपये), टिम सीफर्ट (1.50 करोड़ रुपये), सार्थक रंजन (30 लाख रुपये), दक्ष कामरा (30 लाख रुपये), रचिन रवींद्र (2 करोड़ रुपये), आकाश दीप (1 करोड़ रुपये).
कोलकाता द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट
रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक.
