
लखनऊ: लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती सपा सांसद आजम खान की सेहत से जुड़ी अच्छी खबर सामने आई है. हॉस्पिटल ने आजम खान का मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. जिसके मुताबिक उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है. उन्हें 1 लीटर ऑक्सीजन के साथ नॉर्मल वार्ड में रखा गया है. वहीं, अब्दुल्ला खान की भी स्थिति स्थिर और संतोषजनक बताई गयी है. दोनों का इलाज अस्पताल की क्रिटिकल केयर टीम के डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है.
गौरतलब है कि 10 मई को आजम खान को ऑक्सीजन लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद उन्हें जनरल वार्ड से शिफ्ट करके आइसीयू में हाई ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था. हालांकि, सोमवार को तबीयत में सुधार होने के बाद सपा नेता को ICU से नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया.
ये भी पढ़ें- कोरोना की दूसरी लहर पर काबू पाता नजर आ रहा UP, डेली केस 9000 से नीचे और रिकवरी रेट 90.6 % पहुंचा
1 मई को हुए थे कोरोना पॉजिटिव
जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट से मौजूदा लोकसभा सांसद और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे आजम खान की 1 मई को कोविड संक्रमित मिले थे. उनके बेटे भी कुछ दिनों पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. जिसके बाद से दोनों का जेल में इलाज चल रहा था. लेकिन रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद दोनों को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया.
ये भी पढें- कोरोना भगाने ठेले पर हवन कुंड लेकर बस्ती में घूमे BJP नेता, शंख भी बजाया
कोरोना वैक्सीन लगवाने से किया था इनकार
आपको बता दें कि सपा सांसद आजम खां (Azam Khan) ने भी कोरोना टीका लगवाने से इनकार कर दिया था. सीतापुर जिला कारागार के अंदर 178 कैदियों को डॉक्टरों द्वारा कोरोना का टीका लगाया गया. लेकिन जैसे ही डॉक्टर आजम खान की बैरक में पहुंचे, आजम खान ने टीका लगवाने से मना कर दिया. सूत्रों के मुताबिक आजम खान को बीजेपी की वैक्सीन पर भरोसा नहीं है.
ये भी देखें- Viral Video: वनमानुष के मुंह से खाना छीन रहा था बंदर, यूजर्स बोले- खाने के चक्कर में बन जाती चटनी!
WATCH LIVE TV
