
देहरादून: आप के प्रदेश सहप्रभारी राजीव चौधरी की मौजूदगी में श्री नरेश वैद जी राष्ट्रीय महासचिव सफाई कर्मचारी संगठन ने अपने कई लोगों के साथ, पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी का दामन थामा. आप पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक समारोह के दौरान नरेश वैद ने अपने सहयोगियों के साथ आप पार्टी की विधिवत सदस्यता ग्रहण की जिसके लिए कार्यक्रम में मौजूद आप सह प्रभारी ने नरेश वैद को पार्टी की सदस्यता दिलाई. आपको बता दें श्री नरेश वैद इस समय राष्टीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के राष्टीय संगठन महासचिव की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, जिनपर कई सफाई मजदूरों की उम्मीदें पहले से ही टिकी हुई हैं . अब उनके आम आदमी पार्टी में आने से आप को मजबूती मिलेगी.
इस मौके पर आप के सहप्रभारी राजीव चौधरी ने बताया कि, आप पार्टी का परिवार लगातार तेजी से बढ रहा है। बीते कुछ महीनों में ही आप पार्टी से लाखों लोग जुडकर पार्टी की ताकत को बढाने का काम कर चुके हैं. उत्तराखंड की जनता विकल्प चाहती है जो उन्हें यहां के लोगों को देखकर लगता है . यही नहीं उन्होंने कहा, कि सफाई कर्मचारी का कार्य शहर को गंदगी से मुक्त रखना होता है लेकिन आज वही सफाई कर्मचारी अपनी समस्याओं के लिए सरकार के आगे लाचार बन चुके हैं. सरकार आज ना तो सफाई कर्मचारियों का वेतन ठीक कर पाई है और ना ही उनको सुविधाएं सरकार मुहैया करा पाई है. आम आदमी पार्टी आम जनता की पार्टी है और आप का सरोकार हमेशा आम जनता से जुड़ा रहेगा.
उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार सिर्फ पूंजीपतियों की सरकार है . इस सरकार में दबे कुचले वर्ग का बुरा हाल है. आज गरीब और ज्यादा गरीब होता जा रहा है तो अमीर आदमी अमीर हो रहा है. उन्होंने कहा कि, ये सरकार की ही नीतियों का नतीजा है कि समाज में आज गरीब और अमीर के बीच गहरी खाई बन चुकी है,जिसकी जिम्मेदार सरकार है. उन्होंने आगे कहा कि, आप पार्टी गरीबों और आम जनता की पार्टी है. यहां किसी से भेदभाव नहीं होता और अगर उनकी सरकार प्रदेश में बनती है तो हर वर्ग को सभी सुविधाएं देने का काम किया जाएगा.
आप पार्टी का दामन थामने के बाद नरेश वैद ने कहा कि, वो अरविंद केजरीवाल जी के दिल्ली मॉडल से काफी प्रभावित हुए हैं, जिस तरह से केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में काम किए हैं और साथ ही गरीब तबके के हर वर्ग को दिल्ली सरकार ने सहारा दिया वो काबिले तारीफ है. उन्होंने कहा कि, वो सफाई कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करते हैं और उन्हें उम्मीद है कि आप पार्टी में आने के बाद उनकी पार्टी सफाई कर्मचारियों की उम्मीदों पर खरा उतरेगी और उन्हें भी अन्य कर्मचारियों के भांति सरकार सुविधाएं मुहैया कराने में कामयाब होगी. नरेश वैद के साथ कई अन्य लोगों ने भी पार्टी का दामन थामा.
WATCH LIVE TV
